कोंकण मंडल के 5311 घरों की आज निकलेगी लॉटरी

Fri, Feb 23 , 2024, 10:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में निकाली जाएगी लॉटरी
मुंबई।
म्हाडा कोंकण हाउसिंग (MHADA Konkan Housing) व क्षेत्रीय विकास बोर्ड द्वारा ठाणे, पालघर, रायगढ़ में विभिन्न गृहनिर्माण योजना के तहत तैयार हुए  5311 घरो की आज लॉटरी (Lottery of 5311 houses today) निकलेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ-साथ  उपमुख्यमंत्री  देवेन्द्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) और उपमुख्यमंत्री  अजित पवार की मौजूदगी में ठाणे के राम गणेश गडकरी रंगायतन थिएटर में लॉटरी निकाली जाएगी। म्हाडा कोकण मंडल की ओर से निकाले जाने वाली 5311 घरो की लॉटरी में 25,078 पात्र हुए लोग जो कि अपने घरो की आस लगाए बैठे है उसका सपना इस लॉटरी के माध्यम से साकार होगा। लॉटरी के  समय लोगो की सुविधा के लिए हॉल परिसर  में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित आवेदक आसानी से परिणाम देख सकें। इसके अलावा आवेदकों को 'वेबकास्टिंग' तकनीक के माध्यम से घर पर और म्हाडा के आधिकारिक फेसबुक पेज https://www.facebook.com/mhadaofficial पर  भी लॉटरी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की सुविधा प्रदान की जाएगी। वेब कास्टिंग लिंक म्हाडा की वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। लॉटरी का लाइव प्रसारण वेबकास्टिंग और म्हाडा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर किया जाएगा  जिससे नागरिक कम समय में ड्रा का परिणाम मिल सकेगा। लॉटरी विजेताओं   की सूची शाम 6 बजे म्हाडा की वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही विजेताओं द्वार फार्म भरते समय दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। लॉटरी में  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1010 घर शामिल हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड हाउसिंग स्कीम के तहत 1037 घर , कॉम्प्रिहेंसिव स्कीम के तहत 919 घर,  टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के लिए 67 घर दिए गए है।  पहले आओ पहले प्राथमिकता के आधार पर इस योजना के तहत 2278 घर दिए गए है। आज निकलने वाली लॉटरी के कुल  5311 घरो में से 2278 घर पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत हैं जबकि बकाया  3033 घरो का वितरण लॉटरी द्वारा किया जाएगा।  इस दौरान केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल, राज्य आवास मंत्री  अतुल सावे, राज्य के उत्पाद शुल्क मंत्री शंभूराज देसाई,और ठाणे पालकमंत्री और  सार्वजनिक बांधकाम मंत्री रविंद्र चव्हाण, सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव वल्सा नायर-सिंह अदि गणमान्य  उपस्थित रहेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups