सायन ब्रिज गुरुवार से होगा बंद नया ब्रिज का होगा निर्माण

Fri, Feb 23 , 2024, 08:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मध्य रेलवे ने नोटिस निकाल दी जानकारी बेस्ट के दो दर्जन बसों का बदलना पड़ेगा मार्ग
मुंबई।
सायन रेलवे ब्रिज (Sion Railway Bridge) को गुरुवार 29 नवम्बर से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।  मध्य रेलवे ने ब्रिज को बंद करने की सूचना नोटिस के द्वारा दी है।  सायन ब्रिज बंद होने से सायन पूर्व से कुर्ला पश्चिम की और जाने वाले लोगो को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस बीच बेस्ट भी ब्रिज के बंद होने पर  इस मार्ग से होने वाले बसों के आवागमन में भी बदलाव करेगी। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही रेलवे ने ब्रिज को बंद करने की घोषणा की थी उस दौरान सांसद राहुल सेवाले ने बैठक लेकर ब्रिज को तोड़े जाने की तारीख आगे टाल  दी थी।
बता दे कि लगभग 110 साल पुराने सायन ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने का निर्णय मध्य रेलवे ने लिया है। ब्रिज का निर्माण रेलवे के द्वारा किया जाएगा जिससे मध्य रेलवे ब्रिज को बंद करने की अधिसूचना जारी की ।ब्रिटिश काल का पुल जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, धारावी, सायन को जोड़ता है। ब्रिज के निर्माण में लगभग दो साल का समय लगने की संभावना रेलवे ने व्यक्त की है। ब्रिज के बंद होने से सायन पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले सभी बसों को अब दूसरे मार्ग से आवागमन करना होगा।ब्रिज को तोड़े जाने के पहले प्रारंभिक रूप में ब्रिज के सड़क पर डाला गया  डामर हटाया जाएगा और केबल और अन्य संरचनाओं को हटाया जाएगा। इस काम में लगभग एक महीने का समय लगेगा।  इसके बाद ब्रिज को तोड़े जाने की तारीखें तय की जाएगी और आरओबी को ध्वस्त करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा ।धारावी और कुर्ला डिपो  से रानी लक्ष्मीबाई चौक आने वाली बस नंबर 7 लि.मी., 11 लि.मी.  22 लि.मी.,25 लि.मी.,181, 255 लि.मी. ,312, 341, 348 लि.मी. 411  इन बसों को सायन स्टेशन से पीला बांग्ला , माहिम फाटक से सायन अस्पताल की ओर से ले जाया जाएगा।
कुछ बस मार्ग जिसमे  वातानुकूलित 10, 27, 352, C305 को सायन बस डिपो पर समाप्त हो जाएगी। चेंबूर से बांद्रा (Chembur to Bandra) के लिए जाने वाली बस  A375, A376, 355लि.मी. 356 लि.मी.  ,सी 505 ,यह बस प्रियदर्शनी से सीधा बीकेसी कनेक्टर  से बीकेसी कलानगर मार्ग से चलाई जाएगी। जबकि  एसी 72, 176 और 463 काला किला  डिपो से प्रस्थान करेगी और सीधे धारावी मार्केट से सायन स्टेशन होते हुए जाएगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups