Manohar Joshi passes away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, Feb 23 , 2024, 12:17 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (Shiv Sena leader Manohar Joshi) का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने (heart attack) से निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। जोशी को बुधवार को पी.डी. हिंदुजा अस्पताल (P.D. Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया था। वह गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में थे। आज तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर (mortal) को माटुंगा स्थित उनके घर पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट (Shivaji Park cremation ground) पर किया जायेगा।( Manohar Joshi passes away)

मनोहर जोशी का स्वास्थ्य पिछले साल मई से ही खराब चल रहा था। उस समय उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। इसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया था, जहां उनका इलाज किया गया था। चूंकि डॉक्टरों को ठीक होने की बहुत कम उम्मीद दिखाई दे रही थी इसलिए उन्हें अपने शिवाजी पार्क स्थित घर में वापस जाने के लिए कहा गया था, जहां उनकी देखभाल की जा रही थी। 

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="mr" dir="ltr">महाराष्ट्राचे माजी मुख्यमंत्री श्री मनोहर जोशी सर यांच दुःखद निधन त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली</p>&mdash; Sandeep Deshpande (@SandeepDadarMNS) <a href="https://twitter.com/SandeepDadarMNS/status/1760814938963234843?ref_src=twsrc%5Etfw">February 22, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

मनोहर जोशी 2 दिसंबर को 86 साल के हो गए थे। उन्हें दादर स्थित उनके कार्यालय लाया गया था, जहां उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिन मनाया था। उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे ने मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups