बारहवां चरण अब तक 2501 लोगो को मिला घर
मुंबई। म्हाडा मुंबई बोर्ड द्वारा गुरुवार को बारहवें चरण के तहत बॉम्बे डाइंग मिल (Bombay Dyeing Mill) और श्रीनिवास मिल (Srinivas Mill) के 142 मिल मजदूरों को घर की चाभी म्हाडा (mhada) की ओर से दी गई। मिल मजदूरों को घर की लॉटरी 2020 में निकाली गई थी। चार साल के लम्बे इंतजार के बाद घर पाने की ख़ुशी मिल मजदूरों के चेहरों पर साफ़ दिखाई दे रही थी।
बांद्रा पूर्व में म्हाडा मुख्यालय में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) और मिल वर्कर्स हाउस कंट्रोल कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुनील राणे ने कहा पिछले कुछ महीने में म्हाडा के द्वारा लॉटरी लगे लगभग 2,500 मिल मजदूरों को घर देने की कार्रवाई पूरी करते हुए मजदूरों को घर की चाभी देने का काम किया गया। यह मजदूर पिछले चार साल से लॉटरी में विजेता होने के बावजूद घर पाने की आस को लेकर दर दर भटक रहे थे।
राणे ने कहा आगामी लोकसभा का चुनाव को देखते हुए आचार संहिता (Code of conduct) की घोषणा होने से पहले मिल वर्कर्स हाउस कंट्रोल कमेटी एमएमआरडीए द्वारा रंजनोली में बने घरों को मिल मजदूरों को दिए जाने का जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार मिल मजदूरों जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार रंजनोली का घर मिल मजदूरों को देती है तो यह बड़ी कामयाबी होगी। म्हाडा की ओर से मुंबई में बंद हुई 58 मिल के कुल 1,50,484 मिल मजदूरो का घर पाने की पात्रता अब पहले निश्चित करने का लिए गए निणर्य में अब तक 1,06,851 मिल मजदूरों के आवेदन प्राप्त हो चुके है जिनमे 87,695 आवेदक पात्र हो चुके है बकाया के कागजात की जाँच अंतिम चरण में है। म्हाडा ने मिल मजदूरों को पात्रता निश्चित करने के लिए उनके कागजात जमा करने की तारीख 15 मार्च, 2024 तक बढ़ा दी है।पिछले आठ माह से चल रहे इस विशेष अभियान में मिल मजदूरों की पात्रता पहले निश्चित हो जाने से लॉटरी निकलने के बाद उन्हें घर पाने के लिए पहले की तरह अब समय नहीं लगेगा। जिससे मजदूरों को लॉटरी लगने के बाद तत्काल घर मिल सकेगा। म्हाडा की ओर से ऑफ़लाइन दस्तावेज़ जमा करने के लिए समाज मंदिर हॉल बांद्रा पूर्व में जमा किया जा रहा है जबकि दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा ऑनलाइन वेबसाइट www.millworkereligibility.mhada.gov.in पर निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा मिल वर्कर्स एलिजिबिलिटी नाम से एक ऐप गूगल ड्राइव प्ले स्टोर और एंड्रॉइड वर्जन मोबाइल में आईओएस वर्जन ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। जिससे मिल मजदूर जहा है वही से अपने कागजात जमा कर सकते है उन्हें म्हाडा (mhada) आने की जरूरत नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 22 , 2024, 09:01 AM