Seth Tulsidas Kilachand Udyan: गिरगांव का किलाचंद उद्यान बना प्रेरणा स्थल

Thu, Feb 22 , 2024, 07:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० जेपी नड्डा ने किया 18 विभूतियों की प्रतिमाओें का अनावरण
० मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना से कार्यक्रम का आयोजन
० नड्डा ने कहा, पार्क की ऊर्जा मन को उत्साहित करने वाली
महानगर संवाददाता
मुंबई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को सेठ तुलसीदास किलाचंद उद्यान (Seth Tulsidas Kilachand Udyan) का सौंदर्यीकरण, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और 'हीरोज ऑफ मुंबई' कार्यक्रम के तहत 18 विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इन विभूतियों ने मुंबई के समग्र विकास, आर्थिक प्रगति, सुरक्षा और सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे में योगदान दिया है। 'हीरोज ऑफ मुंबई' कार्यक्रम की संकल्पना कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) के विचारों से साकार हुई है। इसके तहत गिरगांव में किलाचंद उद्यान को स्मृति और प्रेरणा स्थल में बदल दिया गया है।
यहां छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के साथ-साथ मुंबई के उत्थान में योगदान देनेवाली 18 विभूतियों की प्रतिमाएं बनाई गईं। इस पहल का उद्देश्य मुंबईकरों को इन महान हस्तियों के काम से प्रेरित रखना है। साथ ही इस पहल के तहत पर्यावरण पूरक विकास को प्राप्त करने के प्रयास में किरचंद गार्डन में सूर्यमंडपम की स्थापना की गई, जिसके माध्यम से गार्डन के लिए आवश्यक बिजली की आपूर्ति सौर उपकरणों के माध्यम से पूरी की जाएगी।  इसके अलावा शहरवासियों के लिए इस पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। गिरगांव में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, मुंबई शहर के पालकमंत्री दीपक केसरकर, भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक प्रवीण दरेकर, मुंबई महापालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  
जेपी नड्डा ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्क में एक ऐसी ऊर्जा है, जो मन को उत्साहित कर देगी। अगली पीढ़ी को पता होना चाहिए कि महान विभूतियों ने आज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में क्या योगदान दिया है। इसके माध्यम से पार्क, आज के युवा हमारे इतिहास और हमारे भविष्य को जानेंगे। देश के प्रति उनका गौरव बढ़ेगा।उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबईकरों को प्रेरित करने वाला प्रेरणा स्थल स्थापित करने के लिए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को बधाई दी। उन्होंने लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से इस पार्क के निर्माण में मदद करने के लिए मंजू लोढ़ा को भी बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्थान भविष्य में हम सभी को चेतना और आशा प्रदान करेगा।मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के मार्गदर्शन में और मुंबई महापालिका के सहयोग से हमने यह पार्क बनाया है। निश्चित रूप से हजारों पर्यटकों के लिए आकर्षण बनेगा, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

इन विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण
पार्क में जिन 18 विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया, उनमें भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर, वीर सावरकर, क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले, लता मंगेशकर, दादा साहेब फाल्के, कुसुमाग्रज, होमी भाभा, जेआरडी टाटा, जगन्नाथ शंकर शेठ, अन्नाभाऊ साठे, बाला साहेब ठाकरे, धीरू भाई अंबानी, रामनाथ गोयनका, सेठ मोती शाह, शहीद बाबू गेनू, अशोक कुमार जैन, मकड़ियों और सचिन तेंदुलकर की प्रतिमाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी ने गरीबों को बनाया सशक्त
सायन-कोलीवाड़ा में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने देश पर राज किया, लंबे समय तक गरीबी पर चर्चा की, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से 14 भाषण दिए और 9 बार गरीबों के बारे में चर्चा की। उस समय भारत में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी गरीब थी। इंदिरा गांधी ने लाल किले से 4 बार गरीबी का जिक्र किया, उनके समय में देश में 60 फीसदी गरीबी थी और महंगाई 30 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। कांग्रेस के नेता गरीबों के नाम पर वोट लेते थे, लेकिन वे गरीबों की चिंता नहीं करते थे। गरीबी हटाओ सिर्फ नारा बनकर रह गया। वे ड्राइंग रूम में बैठकर गरीबी हटाने की योजना बनाते थे, योजना जमीन पर कैसे उतरेगी, इसकी उन्हें चिंता नही थी, लेकिन वर्ष 2014 के बाद बड़ा फर्क आया। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गरीबों को सशक्त किया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups