Mrunal Thakur New House: मृणाल ठाकुर ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत करोड़ों में और लाखों का स्टांप ड्यूटी

Thu, Feb 22, 2024, 01:58

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. सीता रामम फेम (Sita Ramam fame) एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपने पिता के साथ दो नए फ्लैट खरीदे हैं। मृणाल ठाकुर ने हाल ही में साउथ एक्टर नानी (South actor Nani) के साथ फिल्म 'हाय नन्ना('Hai Nanna)' में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। खबर है कि मृणाल ने ये दोनों फ्लैट कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के परिवार से खरीदे हैं। फ्लैट की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है और ये फ्लैट मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित हैं।



मृणाल ठाकुर ने अपने पिता के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में 10 करोड़ रुपये के दो फ्लैट खरीदे हैं।



इन मकानों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने स्टांप ड्यूटी के लिए 60 लाख रुपये चुकाए हैं। कहा जाता है कि मृणाल ठाकुर के इस घर का कनेक्शन बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत से है। 



मृणाल ने यह फ्लैट कंगना के भाई अक्षत दीप रनौत से खरीदा है। दूसरा फ्लैट कंगना के पिता अमर दीप रनौत से खरीदा गया है। 



आजकल मृणाल उसी घर में रहती हैं। सीता रामम, 'हाय नन्ना' जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस के अभिनय को काफी सराहा गया।



'सीता रामम' की प्रेम कहानी के बाद उन्हें 'क्वीन ऑफ रोमांस' कहा जाने लगा।


इस एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी देखने को मिलती है। मृणाल ने 2018 में फिल्म 'लव सोनिया' से हिंदी में डेब्यू किया था।

मनोज बाजपेयी के साथ उनकी फिल्म को काफी सराहना मिली और कई फिल्म समारोहों में पुरस्कार जीते।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups