मुंबई। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने लोगो को तैरने की सुविधा के लिए वर्ली विक्रोली और अंधेरी (Worli Vikhroli and Andheri) में स्विमिंग पुल (swimming pool) तैयार किया है।मनपा अधिकारियो की माने तो तीनों स्विमिंग पुल अगले दस दिन में लोगो के उपयोग को लेकर उपलब्ध हो जाएगा।स्विमिंग पुल शुरू होने से स्थानीय लोगो को स्विमिंग में तैरने का आनंद मिलेगा। मनपा उपायुक्त किशोर गांधी ने बताया कि वर्ली स्थित टेकडी के पास बने जलाशय के स्थान ,विक्रोली टैगोर नगर और अंधेरी पूर्व में कोंडीवीटा इलाके में तैयार किया गया स्विमिंग पुल जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मनपा प्रशासन ने पिछले साल मार्च महीने में अंधेरी पश्चिम गिलबर्ट हिल के पास स्विमिंग पुल जनता को उपलब्ध कराया था। उपायुक्त ने बताया कि वर्ली विक्रोली और अंधेरी में तैयार किया गया स्विमिंग पुल जल्द शुरू किया जाएगा। तीनों स्विमिंग पुल में लगभग 2750 लोगो को सदस्यता मिलेगी।मनपा प्रशासन द्वारा तैयार किए गए तीनों स्विमिंग पुल का आकार 25 बाई 15 वर्ग मीटर है। तीनों ही स्विमिंग पुल बनकर तैयार है तीनों स्विमिंग को जल्द आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।मनपा उपायुक्त ने जानकारी दी कि तीनों ही स्विमिंग पुल का सदस्य बनने के लिए मनपा ऑनलाइन सदस्यता बनाएगी।जिसकी प्रकिया अगले सप्ताह से शुरू किए जाने की जानकारी मनपा अधिकारियो ने दी। मनपा प्रशासन मुंबई के सभी 25 वार्ड में कम से कम एक स्विमिंग पुल हों इसकी संकल्पना से काम किया जा रहा है।स्विमिंग पुल में तैरना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। मनपा प्रशासन इसी के चलते मनपा के सभी वार्डो में एक स्विमिंग शुरू करने का निर्णय लिया है।
स्कूली बच्चों को मिलेगा बड़ा लाभ
वर्ली विक्रोली और अंधेरी में स्विमिंग पुल शुरू हो जाने पर स्थानीय स्कूली और कॉलेज के बच्चो को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बच्चो की गर्मी की होने वाली छुट्टी स्कूली छुट्टी में स्विमिंग का अच्छा लाभ मिलेगा ।बच्चो के लिए एक तरह गर्मी से राहत पाने के लिए और दूसरी तरह तैराकी सीखने का अच्छा फायदा मिलेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 21 , 2024, 09:15 AM