भाजपा का मुंबई की सभी छह सीटों को जीतने का  लक्ष्य, जेपी नड्डा ने किया पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं का मार्गदर्शन 

Wed, Feb 21 , 2024, 08:52 AM

Source : Uni India

चुनाव प्रबंधन समिति के साथ नड्डा ने की बैठक 
युवा और महिला मतदाता भाजपा का  टारगेट 
मुंबई।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा (B J P) ने इस बार 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है.इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मुंबई की सभी छह लोकसभा सीट पर  जीत हासिल करने के लिए पार्टी के नेताओं  और पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया है. बुधवार से  नड्डा मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर है. लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नड्डा ने पार्टी के सांसद और विधायकों के कार्य से असंतुष्ट उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें जोरदार फटकार लगाई है.महंगी गाड़ी में टहलने वाले सांसद,विधायक और नेताओं से जमीन पर उतरकर पार्टी के लिए काम करने और  लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को देखते हुए नए और महिला मतदाता पर अधिक  फोकस करने के लिए कहा है.नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के  चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है.इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्तों को जमीन पर उतरकर काम करना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन -जन पहुंचाने के लिए कहा है.
नड्डा की उपस्थिति में चुनाव व्यवस्थापन समिति की बैठक 
अपने दौरे के पहले दिन जेपी नड्डा ने दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय में मुंबई के छह लोकसभा सीटों के लिए बनाई गई चुनाव व्यवस्थापन समिति में शामिल सभी नेताओं, विभिन्न 36 विभागों के प्रमुखों के साथ-साथ मुंबई के सभी सांसद,विधायकों  मीडिया प्रबंधन, वाहन व्यवस्था, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और समाज के प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी पर समिति का मार्गदर्शन किया। मुंबई के छह लोकसभा सीटों को लेकर भाजपा ने तीन -तीन लोकसभा सीट की दो क्लस्टर बनाया है इसमें क्लस्टर (ए ) और (बी) ए क्लस्टर में दक्षिण मुंबई,दक्षिण मध्य जबकि उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा सीट शामिल है जबकि   क्लस्टर (बी)  में उत्तर मुंबई,उत्तर पश्चिम मुंबई और उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट  को शामिल किया गया है.इन दोनों क्लस्टर में शामिल सभी पदाधिकारियों के साथ नड्डा ने बैठक कर उनका मार्गदर्शन किया।नड्डा ने  निरंतरता पार्टी की विचार श्रृंखला को अंतिम मतदाता तक पहुंचाने के साथ ही विपक्ष के मुद्दों पर जवाब देने की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिया .इन सभी बैठक में. उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई अध्यक्ष  आशीष शेलार, कैबिनेट मंत्री  मंगल प्रभात लोढ़ा, केंद्रीय मंत्री शिव प्रकाश जी, सभी सांसद, विधायक और चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी  मौजूद थे.नड्डा ने चुनाव व्यवस्थापन समिति के साथ -साथ टिफिन बैठक  की.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups