Maratha reservation : ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग पर अड़े जरांगे पाटिल, 24 फरवरी से रास्ता रोको आंदोलन का ऐलान

Wed, Feb 21 , 2024, 07:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मराठा समुदाय को भले ही 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है, लेकिन मराठा आरक्षण (maratha reservation) के लिए पिछले कई दिनों से जालना जिले के अंतरवली सराटी गांव में आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल अपनी मांग पर अड़े हुए है। उनकी मांग है कि ओबीसी कैटेगिरी में आरक्षण दिया जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने नए सिरे से 24 फरवरी से रास्ता रोको आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए 24 फरवरी से हर गांव और शहर में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 1 बजे तक रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मराठा समाज के लोगों से अपने-अपने गांव और शहर में आंदोलन करने की अपील की है। जरांगे पाटिल ने कहा कि जिन्हें सुबह आंदोलन करने का समय नहीं है, वे शाम को 4 बजे से रात 7 बजे तक आंदोलन करें। उन्होंने आंदोलन के दौरान आगजनी से बचने और कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की अपील की है। 24 फरवरी से अपने-अपने गांव-शहर में रास्ता रोको आंदोलन के बाद 3 मार्च को सभी बड़े रास्तों पर रास्ता रोको आंदोलन करने की अपील की गई है। 3 मार्च को संपूर्ण महाराष्ट्र के सभी जिलों, सभी जगहों पर एक ही समय दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा। तीन मार्च को तय किया जाएगा कि मुंबई जाना है या नहीं।
बता दें कि मंगलवार को राज्य विधानमंडल के विशेष सत्र में मराठा समाज के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का बिल सर्वसम्मति से पारित किया गया। जरांगे पाटिल ने कहा कि हमें अलग से आरक्षण मंजूर नहीं है। हमें अपने हक का आरक्षण चाहिए। हमारे कुनबी रिकॉर्ड मिले हैं, जिनके कुनबी रिकॉर्ड नहीं मिले हैं, इसके लिए सरकार ने संगे संबंधी अधिसूचना जारी की है। उन्होंने मांग की कि इस अधिसूचना को तत्काल लागू किया जाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups