उद्धव ठाकरे ने 2022 में किया था उद्घाटन
मुंबई: घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर बने फ्लाईओवर पर लगभग डेढ़ साल बाद भारी वाहनों की आवाजाही (movement of heavy vehicles) शुरू हो गई है। इस फ्लाईओवर का निर्माण देवनार डम्पिंग ग्राउंड (Deonar Dumping Ground) पर जाने वाले भारी से वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किया गया था। लेकिन फ्लाईओवर शुरू करते समय भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी।
मनपा अधिकारियो ने जानकारी दी कि फ्लाईओवर पर मोहिते पाटील नगर जंक्शन के पास कम ऊंचाई पर हाई टेंशन वायर को ऊंचाई बढ़ा दी गई । इसके अलावा भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए दोनों सिरे पर रखे गए कंक्रीट ब्लॉक को भी हटा लिया गया है। इससे अब शिवाजी नगर जंक्शन, बैंगनवाड़ी जंक्शन और देवनार डंपिंग जंक्शन पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अब तक भरी वाहन ब्रिज के नीचे से आते-जाते थे जिससे लोगों को भारी वाहनों के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं फ्लाइओवर बनने के बाद भी सड़क दुर्घटना में कोई कमी नहीं आई थी। देवनार डम्पिंग ग्राउंड जाने वाली कचरा गाड़ियों की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। मनपा ब्रिज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक वायर की वजह से फ्लाईओवर पर तीन मीटर से अधिक ऊंचाई वाले भारी वाहनों को की आवाजाही पर रोक थी। वायर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कंपनी को पिछले साल ही पैसे दे दिए गए थे। अब इलेक्ट्रिक वायर की ऊंचाई बढ़ा दी गई है इससे भारी वाहनों को भी -जाने की अनुमति दे दी गई है। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 1 अगस्त 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उद्घाटन किया था। उद्धव ठाकरे उद्घाटन के दौरान ही ब्रिज के निर्माण को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने ब्रिज के निर्माण कार्य में वाहनों के फिसलने का आरोप उद्घाटन के समय लगाया था।
इस ब्रिज का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के हाथों 1 अगस्त 2021 को हुआ था। लेकिन अब तक इसका नामकरण नहीं हो सका है। बीजेपी ब्रिज का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखना चाहती है, जबकि शिवसेना सांसद राहुल शेवाले और सपा ने ब्रिज को सूफी संत का नाम दिए जाने की मांग की है। मनपा स्थापत्य समिति में ब्रिज का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखने का प्रस्ताव पारित हो चुका है , लेकिन अभी तक सदन की मंजूरी नहीं मिल पाई है। मनपा का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो गया है। अब मनपा चुनाव के बाद ही मनपा का नया सदन ब्रिज का नाम तय करेगा। इस कारण ब्रिज का नामकरण होने में अभी इंतजार करना पड़ेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 20 , 2024, 09:18 AM