मुंबई। छत्रपति श्री शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shri Shivaji Maharaj) के राज्याभिषेक (coronation) के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) की संकल्पना पर शिव काल के खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज पारंपरिक खेल महाकुंभ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला आज 21 फरवरी को मलाड पश्चिम मालवणी में संपन्न होगा। इस तरह की जानकारी मंगलप्रभात लोढ़ा ने मंगलवार को मनपा मुख्यलय में पत्रकार सम्मलेन कर दी।
बता दे कि पूरे मुंबई भर में 26 जनवरी 2024 से विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। भाजपा विधायक लोढ़ा ने जानकारी दी कि मालवणी के 'क्रीड़ा भारती मैदान' में कुश्ती, लेजीम, लंगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, पंजा लड़ाई,रस्सी खींच और ढोल ताशा जैसे खेल और कला प्रतियोगिताओ का फाइनल होगा। इस दौरान मुंबई शहरके पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, महाराष्ट्र राज्य खेल मंत्री संजय बंसोड़, 'क्रीड़ा भारती' के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, मनपा शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह के दौरान फाइनल मुकाबले बुधवार को दोपहर एक बजे शुरू होंगे। मैचों के बाद शाम 5 से 6 बजे तक मुख्य समारोह एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा । लोढ़ा ने बताया कि 16 प्रकार की व्यक्तिगत एवं टीम प्रतियोगिताओं में ढाई लाख छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। फाइनल प्रतियोगिता (final competition) में लगभग 10,000 विजेताओं को 52 लाख 62 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार समारोह के बाद शाम 6 बजे जाने-माने संगीतकार और गायक नंदेश उमप एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत करेंगे.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 20 , 2024, 08:32 AM