आज से  दो दिवसीय मुंबई  दौरे पर नड्डा, लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम 

Tue, Feb 20 , 2024, 07:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता 
मुंबई।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव की तैयारी (Election preparation) में जोर -शोर से जुट गई है. इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आ रहे है. मिली जानकारी के अनुसार नड्डा बुधवार को मुंबई पहुंचेंगे। जहाँ पर सबसे पहले हवाई अड्डा पर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा उसके बाद वे सीधे मुंबई भाजपा कार्यालय दादर जाएंगे जहां पर आयोजित टिफिन बैठक में हिस्सा लेंगे उसके बाद तीन लोकसभा क्षेत्र को लेकर बनाए गए क्लस्टर (ए )दक्षिण मुंबई,दक्षिण मध्य और उत्तर पूर्व मुंबई तथा क्लस्टर (बी) उत्तर मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम और उत्तर मुंबई के चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक करेंगे इसके बाद वे बाबा साहेब आंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के निवास स्थान राजगृह का दौरा करेंगे।इसके बाद वे एक -एक करके क्लस्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आयोजित सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे। बतादें की दो दिन पहले दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में  जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाकर जून 2024 तक किया गया है. कार्यकाल बढ़ने के बाद पहली बार जेपी नड्डा पहली बार मुंबई का बार दौरा कर रहे है. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups