cleaning campaign: मनपा आयुक्त  की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर चला सफाई अभियान

Sat, Feb 17 , 2024, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सार्वजनिक शौचालयों में बिजली की व्यवस्था करने का दिया निर्देश
मुंबई: 
मनपा आयुक्त  इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने शनिवार को मनपा  अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया। आयुक्त ने म्हाडा और अन्य प्राधिकरणों के सार्वजनिक शौचालयों में  बिजली की व्यवस्था नहीं होने पर  एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था करने का निर्देश दिया। शनिवार को मनपा आयुक्त चहल  मुंबई में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया इस दौरान उन्होंने उक्त निर्देश दिए।
स्वच्छ, सुंदर और हरित मुंबई के लिए मुंबई मनपा  हर शनिवार को  मुंबई के सभी वार्डो में  सफाई  का सघन अभियान चला  रही है।  यह अभियान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर चलाया जा रहा है।जिसका फायदा मुंबई के लोगो को स्वच्छता केनरूप में मिल रहा है इसी के साथ सड़क किनारे खड़ी खटारा वाहनों को हटाकर लोगो को  चलने के लिए जगह उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को मनपा के  सभी 25 प्रशासनिक  वार्ड द्वारा जगह जगह सफाई अभियान चलाया गया। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सफाई अभियान (cleaning campaign) किया।वार्डो में सफाई अभियान के दौरान जनभागीदारी से सघन  सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे स्थानीय नागरिकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिली रही है।सड़कों, फुटपाथों सहित झोपड़ पट्टी की संकरी गालियों में पड़े कचरो को साफ किया गया।सड़को की सफाई ब्रश से मिट्टी निकाल कर पानी का छिड़काव कर सड़को की सफाई हो रही है ।सड़क किनारे उगे छोटे छोटे पेड़ पौधों को निकालकर सड़को को चकाचक किया गया।सफाई अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे शहर को बदरूप करने वाली होर्डिगो को भीं हटाया गया। मच्छर की पैदावार को नष्ट करने ने लिए धुएं का छिड़काव किया गया। सफाई अभियान के दौरान छोटी नालियों और  नालों की सफाई की गई और  खतरनाक लटकते तारों को हटाने जैसे काम किए गए। 
शनिवार सुबह 7.30 बजे मनपा आयुक्त  इकबाल सिंह चहल ने स्वच्छता अभियान यात्रा की शुरु की. उन्होंने कार्यवाही का निरीक्षण करते हुए खुद सघन सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर  मनपा अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. सुधाकर शिंदे  सह आयुक्त रंजीत ढाकने सहित सहायक आयुक्त स्वपनजा क्षीर सागर ,विनायक विसपूते किरण दिघावकर सहित अन्य मनपा के अधिकारी उपस्थित थे। इस निरीक्षण दौरे के दौरान सार्वजनिक शौचालयों में विद्युत व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आने पर मनपा आयुक्त चहल ने तत्काल  इन शौचालयों मे बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मनपा आयुक्त ने कहा कि मुंबई महानगर में चलाए जा रहे गहन सफाई अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है । मुंबई  के पर्यावरण  पर इसका बड़ा फायदा मिल रहा है। दो माह पहले मुंबई  में वायु गुणवत्ता का  सूचकांक 300 से 350 के बीच चला गया था जो अब घटकर 100-150 पर आ गया है। कुछ जगहों पर तो  वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 पहुंच गया है। मुंबई के लोगो को वायु प्रदूषण से होने वाली परेशानियां दूर हो रही है। मनपा  द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों से वायु प्रदूषण में कमी आई है। आयुक्त ने यह भी कहा कि आंकड़ों से स्पष्ट है कि महामारी संबंधी बीमारियों में कमी आई है। आयुक्त  चहल ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स परिसर में सुरक्षा दीवारों  खार पश्चिम में विष्णुबुवा कदम उद्यान के पास नौवीं सड़क, हसनाबाद मनपा  स्कूल के पास के इलाको और सांताक्रूज में मंगेलावाड़ी, इंदिरा नगर इन झोपड़ पट्टियों  की संकरी गलियों में जाकर यहां की गालियों सड़कों और फुटपाथ की सफाई की।

सहायक आयुक्त को कार्रवाई की चेतावनी
डीप क्लीनिंग (deep cleaning) अभियान के लिए एक मानक प्रक्रिया (एसओपी) तय की गई है ।जिसके अनुसार सफाई आभियान  चलाया जा रहा है।  मनपा  वार्ड सहायक आयुक्तो को  प्रातः 7 बजे से 7.30 बजे के दरम्यान वास्तविक कार्यस्थल पर उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में सहभागी होना जरूरी हैं। मनपा जी पी एस प्रणाली के द्वारा इस सफाई अभियान पर नजर रख रहीं है। स्थान की जानकारी के आधार पर प्रतिदिन सत्यापित किया जा रहा है। मनपा आयुक्त ने सहायक आयुक्तों को चेतवानी दी कि सहायक आयुक्त  वास्तविक कार्यस्थल पर नहीं होने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups