डंपर के नीचे आने से बहन की मृत्यु, भाई-बहन जा रहे थे कॉलेज

Sat, Feb 17 , 2024, 06:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दोनों हैं बी टेक के छात्र
मुंबई :
दहिसर पुलिस ने डंपर चालक को गैरइरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। घटना में मोटरसायकिल पर सवार बहन की मृत्यु हो गई जबकि भाई को खरोच आई है। दोनों कॉलेज जाने के लिए एक ही मोटरसायकिल से निकले थे, लेकिन इस दौरान सड़क हादसे में बहन की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज (FIR registered) कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार की है। जब भाई क्षितिज शर्मा अपनी बहन प्राची शर्मा के साथ बोरीवली पश्चिम स्थित सेंट फ्रांसिस कॉलेज में जा रहा था। दोनों बीटेक के छात्र हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों घर से निकले और नौ बजे के लगभग डंपर से बचने के प्रयास में ब्रेक मारने पर गाड़ी फिसल गई और प्राची के सिर पर से डंपर का पहिया चला गया और भाई को महज खरोज आई है। घटना के बाद उसे कांदिवली स्थित डॉ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया। जहकन डॉक्टरों ने भर्ती पूर्व मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले में आरोपी सरजू राजभर (45) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लोगों में डंपर रुकाकर ड्राइवर को पकड़ा
घटना के बाद डंपरवाला भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी गाड़ी रूकवाकर उसे पकड़ लिया। ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद 304 अ के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसपर लगाई गई धारा जमानती होने के कारण उसे जमानत पर पुलिस थाने से ही छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups