माहिम से वर्ली के बीच चलेगी फेरी बोट

Sat, Feb 17 , 2024, 06:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई में बनेगा नया पर्यटन स्थल
मुंबई।
माहिम कोलीवाडा (Mahim Koliwada) के पास स्थानीय कोली महिलाओं के लिए मनपा द्वारा उपलब्ध कराई गई जगह पर बनाया गया सी फूड (sea ​​food) पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरकार अब इस जगह पर माहिम से वर्ली के बीच फेरी बोट शुरू करने का विचार कर रही है जिससे गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) की तर्ज पर मुंबई में एक नया पर्यटन स्थल तैयार होगा। फेरी बोट शुरू होने के बाद माहिम में एक नया पर्यटन स्थल तैयार होगा।

बता दे कि माहिम चौपाटी पर शुरू किया गए सी फूड प्लाजा (Food Plaza) लोगो की पसंद बनता जा रहा है। हर सप्ताह 30 हजार से अधिक लोग सी फूड पर अपना ताव मारते है। पर्यटक समुद्र के किनारे आसमान में चंदा मामा को निहारते हुए असली कोली पद्धति का खाने का स्वाद  तो लेंगे ही रहे है साथ ही  कोली की सांस्कृतिक कला का भी अनुभव ले रहे है। उल्लेखनीय है कि राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री और मुंबई शहर के पालक मंत्री मुंबई के मूल निवासी कोली समाज को रोजगार उपलब्ध कराने और कोली क्षेत्रों को पर्यटन के रूप में विकास करने पर जोर दिया है।केसरकर ने माहिम ,वर्ली और कोलाबा के कोलीवाड़ा इलाको का विकास करने और स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने के लिए इन स्थानों का पर्यटन के रूप में विकास करने पर जोर दिया है। मांसाहारी लोगो के लिए कोली महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मछली के व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते है।महिलाओं को रोजगार देने के साथ इन क्षेत्रों का पर्यटन स्थल के रूप में विकास किए जाने पर जोर दिया जा रहा है । माहिम सी फूड प्लाजा पर कोली महिलाओं को रोजगार देने के लिए महिला बचत गट की बनाकर उन्हें रोजगार दिया जा रहा है जिससे महिलाए खुद के पैर पर खड़ी हो रही है अपना रोजगार कर रही है ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups