Ttoilet : शौचालय बनाने में देरी होने पर लगेंगे 5 लाख दंड

Sat, Feb 17 , 2024, 06:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शौचालय बनाने पर हो रहे 532 करोड़ खर्च
मुंबई।
शौचालय (Ttoilet) असुविधा को दूर करने मनपा ने लॉट 12 के तहत ठेकेदार नियुक्त किया है। मनपा ने ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि समय पर शौचालय नहीं बनाया तो 5 लाख का दंड (5 lakh penalty) लगेगा। मनपा अतिरिक्त आयुक्त सुधाकर शिंदे ने पश्चिम उपनगर में शौचालयों के निर्माण में देरी का हवाला देते हुए  कहा कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदारों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मनपा  ने लॉट 12 के तहत 559  स्थानों  पर दो मंजिला शौचालय बनाने का ठेका दिया है। इन शौचालयों में 14600 सीट लगाई जाएगी जिस पर मनपा  532 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुंबई  भर में बनाए जाने वाले यह शौचालय का काम  पूरा होने में करीब एक साल का समय लगेगा। एक अनुमान के मुताबिक़ इसके बन जाने के बाद प्रतिदिन 14 लाख मुंबईकरों को फायदा होगा। मनपा ने अधिक शौचालय की सुविधा देने के लिए एक मंजिला शौचालय  को  तोड़ कर उस स्थान पर सुविधायुक्त नए दो मंजिला शौचालय बनाए जाएंगे।

डॉ. शिंदे ने बताया कि लॉट 12 के तहत बन रहे शौचालयों में से 77 स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। जबकि 72 स्थानों पर प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त  शिंदे ने ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो ठेकेदार समय पर शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं करेगा उस पर 5 लाख रुपये का दंड लगाया जाएगा।
उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के आदेशानुसार 16 फरवरी को शौचालयों के निर्माण पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। 
बैठक में शिंदे ने कहा कि शौचालयों के निर्माण के लिए 18 नक़्शे मंजूरी के लिए प्रस्तुत किए गए थे। जिसमे 8  नक्शे को मंजूर किया गया है। पूर्व उपनगर के लिए 94 नक़्शे प्रस्तुत किए गए हैं इसमें से 40 की जांच की गई है और  30 प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 40 स्थानों पर काम शुरू कर दिया गया है। पश्चिमी उपनगर में मंजूरी के लिए 95 नक़्शे प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें से 49 नक्शों की जांच की गई है। जबकि 34 शौचालयों के निर्माण की योजना स्वीकृत हो चुकी है और 17 स्थानों पर कार्य शुरू हो किया जा चुका हैं। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने ठेकेदारों को दिए गए ठेके के अनुसार सभी काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups