Govandi fire : गोवंडी में लगी आग 20 झोपड़े जलकर खाक

Sat, Feb 17 , 2024, 05:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : गोवंडी इलाके में शनिवार को सुबह भीषण आग (massive fire) लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसके चपेट में आने से 15 से 20 घर जलकर खाक (20 huts burnt down) हो गए। आग की सूचना पाते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई। आग गोवंडी इलाके में स्थित आदर्श नगर में एक झुग्गी बस्ती में  सुबह तड़के लगभग 4 बजेलगी। जिस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की जानकारी समय रहते लगी जिससे बड़ी दुर्घटना (major accident) होने से टल गई। 
मिली जानकारी के अनुसार गोंवडी  बैगनवाड़ी स्थित आदर्श नगर इलाके के मिट्टी रोड, गली नंबर 13 में  भीषण आग लगी. आग की सूचन तत्काल दमकल विभाग को दिया गया। दमकल विभाग के अनुसार आग लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्र में लगी थी। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर 9 दमकल गाड़िया भेजी गई थी। आग की चपेट में आने  से करीब  15 20 झोपड़े जलकर ख़ाक हो गए। सुदैव से इस घटना में किसी के हताहत होने की घटना नहीं हुई। आग पर लगभग साढ़े चार बजे काबू पा लिया गया था और कूलिंग का काम  सुबह 8 बजे तक पूरा हुआ। आग में घर में रखे कपडे ऐसी सीट्स प्लास्टिक सीट्स और घरेलू गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रिक वायरिंग आदि जलकर ख़ाक हुए। आग में जले झोडपे दो मंजिला बने हुए थे। आग बुझाने के लिए दमकल जवान सहित  मुंबई पुलिस  और मनपा अधिकारी मौजूद थे।आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हालांकि, ये आग आग कैसी लगी। शॉट सर्किट या फिर किसी दूसरे वजह से। इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups