India's Richest People: अजीम प्रेमजी से लेकर लक्ष्मी मित्तल...अमीरों की लिस्ट में इन भारतीयों का दबदबा! जानें कौन- कौन हैं टॉप पर

Sat, Feb 17, 2024, 12:08

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) हर साल देश के सबसे अमीर लोगों की सूची (list of the richest people) की घोषणा करता है। हाल के वर्षों में, फोर्ब्स की भारत के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का दबदबा रहा है। लेकिन अंबानी-अडानी से पहले देश में कौन अमीर था? कई भारतीयों ने दुनिया के अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। आइये देखते हैं इनके बारे में विस्तृत जानकारी। 

एक समय विप्रो के अजीम प्रेमजी (Wipro's Azim Premji) से लेकर लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) तक भारत के सबसे अमीर लोगों में से थे। आज हम उन अरबपतियों पर एक नज़र डालने जा रहे हैं जिन्होंने फोर्ब्स की भारत के सबसे अमीर व्यापारियों की सूची में अंबानी और अडानी से आगे जगह बनाई है।

कुमार मंगलम बिड़ला(Kumar Mangalam Birla)



इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का। 1996 में, वह फोर्ब्स की भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर थे। फिलहाल उनकी नेटवर्थ 19.2 बिलियन डॉलर है।

लक्ष्मी मित्तल(Lakshmi Mittal)


इस लिस्ट में दुनिया के सबसे बड़े स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हैं। मित्तल लगातार दो वर्षों तक भारत के सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शीर्ष पर रहे। 1997 और 1998 में, लक्ष्मी मित्तल भारत के सबसे अमीर व्यवसायी थे। फिर 2004 से 2008 तक लक्ष्मी मित्तल फिर से भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गये। फिलहाल उनकी नेटवर्थ 16.8 बिलियन डॉलर है।

शिव नादर(Shiv Nadar)


Shiv Nadar भारत के तीसरे बड़े अमीर आदमी हैं। इनकी उम्र 78 साल है। शिव नादर की Net Worth 29.3 बिलियन डॉलर है। 

अजीम प्रेमजी(Azim Premji)

विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी का नाम भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में हमेशा लिया जाता है। इसके अलावा अजीम प्रेमजी देश के सबसे बड़े दानवीर हैं. वह करीब 5 साल तक देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने रहे। 1999 से 2003 तक उनके आसपास कोई बिजनेसमैन नहीं था. वर्तमान में अजीम प्रेमजी की कुल संपत्ति 12 बिलियन डॉलर है।

सायरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla)



सायरस पूनावाला का फार्मा इंडस्ट्री में बहुत बडा योगदान है।  Cyrus Poonawalla की उम्र 82 साल है, इनकी सालाना आय 20.7 बिलियन डॉलर है। 

मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani)



मुकेश अंबानी कई वर्षों से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं। वह 2023 में भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे। इससे पहले उन्होंने 2009 से 2021 तक यानी 13 साल तक एकछत्र राज किया था। कोई भी उन्हें इस जगह से हटा नहीं सकता था. इसकी सबसे बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी है. वर्तमान में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 113.6 बिलियन डॉलर है।

गौतम अडानी(Gautam Adani)

साल 2022 पूरी तरह से गौतम अडानी के नाम है। गौतम अडानी की संपत्ति 150 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी. वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर थे। आज तक कोई भी उद्योगपति, यहां तक ​​कि मुकेश अंबानी भी इस स्तर तक नहीं पहुंच सके। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 82.5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है.

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups