कंट्रोल रूम में फ़ोन कर दी आतंकवादी की जानकारी

Fri, Feb 16 , 2024, 07:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सर्च ऑपरेशन के बाद निकाला फेक कॉल
मुंबई :
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम (control room) में आये एक फर्जी कॉलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने फोन कर जनकारी दी थी कि डोंगरी इलाके में कुछ पुरुष और महिला आतंकवादी डोंगरी के दुर्गा इलाके में घुसे हुए हैं। वे राइफलों से लैस हैं और उन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ अपराध शाखा भी सक्रिय हुई और कॉलर को ढूंढने की कोशिश शुरू की गई। 

शुरुवाती जांच में पता चला कि आरोपी ने विक्रोली इलाके से फवन किया है। जिसके बाद डोंगरी पुलिस की टीम विक्रोली पहुंची और जिस पीसीओ से कॉल किया गया था उसके आसपास घूमी और जिससे आरोपी की पहचान की गई। पहचान करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नजरुल शेख (72) को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की अधिक जांच डोंगरी पुलिस द्वारा की जा रही है। 

दरअसल मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को गुरुवार सुबह एक धमकी भरा कॉल आया, जो बाद में अफवाह साबित हुआ। डोंगरी पुलिस ने कथित तौर पर गलत सूचना फैलाने और दहशत पैदा करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कॉल सुबह 11.35 बजे पीसीओ नंबर 8419927059 से आई थी। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया और पता चला कि कॉल एक अफवाह थी। पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2), 505(1)(बी), 177, 182 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गय।  जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups