आईएसआईएस के संदिग्ध को एनआईए हिरासत

Fri, Feb 16 , 2024, 07:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अफगानिस्तान एंबेसी के संपर्क में था आरोपी
मुंबई : 
आईएसआईएस (ISI) संभाजीनगर मोड्यूल मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को मुंबई सत्र न्यायालय के अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को 1 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ईस मॉड्यूल के तहत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश शामिल थी।

एनआईए (NIA) से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार (Arrested) किए आरोपी का नाम मो जोहेब खान है। जोहेब की हिरासत मंगने के लिए एनआईए ने कोर्ट के सामने जो तथ्य रखा उसमें कहा गया है कि जोहेब अफगानिस्तान एंबेसी के टच में था, एनआईए यह जांच करना चाहती है कि क्या वह अफगानिस्तान जाने के चक्कर में था। अफगानिस्तान में वह किसके और क्यों संपर्क में था। पुलिस को पता चला है कि उसके पास कुछ हथियार भी हैं जिसकी बरामदगी करना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा एनआईए ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए हैं। जिससे डाटा रिकवर करना है। 

एनआईए की टीमों ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में नौ जगह पर विभिन्न संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान मोहम्मद ज़ोहेब खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। ज़ोहेब के खिलाफ एनआईए की मुंबई यूनिट ने इनपुट के आधार पर मामला दर्ज किया था। उसपर आरोप है कि उसने और उनके सहयोगियों ने आईएसआईएस खलीफा के लिए 'बायथ' (प्रतिज्ञा) ली थी, और विभिन्न प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups