ट्रैफिक की समस्या से मिलेगा छुटकारा
मुंबई : बढ़ते वाहनों के बीच मुंबई में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए कोस्टल रोड सहित पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर मनपा अमेरिका और यूरोप की तर्ज पर मुंबई में भी अंडरग्राउंड मल्टी मॉडल टनल का जाल बिछाने का निणर्य लिया है। जिससे गाड़ियां टनल से सीधे एक्सप्रेस वे पर पहुंच सकेंगी। मनपा ने मल्टी मॉडल टनल (Multi Model Tunnel) की रिपोर्ट और प्लानिंग के लिए विभिन्न सलाहकारों से प्रस्ताव मंगाए हैं। मनपा का मानना है कि मल्टी मॉडल टनल से मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। यह टनल कई चरणों में बनाया जाएगा।
मनपा प्रशासन ने ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए मुंबई में अंडरग्राउंड मल्टी मॉडल टनल (Underground Multi Model Tunnel) का जाल बिछाने का निर्णय लिया है। यह प्रोजेक्ट मुंबई में होने वाली ट्रैफिक की समस्या पर गेम चेंजर साबित
होगा। मनपा ने इस प्रोजेक्ट को अगले 30 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। योजना के मुताबिक जिन गाड़ियों को मुंबई से बाहर निकलना है उन्हें शहर में रोड पर निकलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। मुंबई में लगने वाली ट्रैफिक से दूसरे लोगों को भी निजात मिलेगी।मुंबई में मल्टी मॉडल टनल का प्रारूप तय करने के लिए मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल की अध्यक्षता में एक 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी टनल निर्माण की पूरी रूपरेखा तैयार कर सरकार को सौंपेगी। जिसके तहत मुंबई की यातायात व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाई जाएगी। यह टनल मुंबई में कई चरणों में बनाया जाएगा । कमेटी किन स्थानों पर टनल की जरूरत है इसकी पूरी रिपोर्ट देगी। इमरजेंसी में टनल का कैसे उपयोग हो सकता है इसके लिए स्मार्ट टनल कैसे बनाई जाए इस पर विचार-विमर्श करेगा। कमेटी एमएमआर रीजन में भविष्य की कनेक्टिविटी के साथ मुंबई के लिए स्मार्ट टनल के नेटवर्क का मास्टर प्लान भी तैयार करेगी।उल्लेखनीय है कि मुंबई में पिछले कुछ वर्षों के दौरान वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस समय मुंबई में वाहनों की संख्या 43 लाख से अधिक हो गई है। इसी का नतीजा है कि पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर सुबह-शाम ट्रैफिक जाम (traffic jam) की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता है।इस प्रोजेक्ट से मुंबई में होने वाली ट्रैफिक से लोगो को निजात मिलेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 16 , 2024, 06:47 AM