मुंबई। म्हाडा (mhada) ने मुंबई की बंद पड़ी 58 मिलो के मजदूरों को घर देने के लिए उनकी पात्रता निश्चित करने की चल रही प्रक्रिया में अब समय अवधि बढ़ा दी है। म्हाडा की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया है कि मिल मजदूरों (laborers) को पात्रता के लिए अपने कागजात जमा करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2024 कर दी है। बता दे कि मुंबई की बंद पड़ी 58 मिलो में काम कर रहे 1,50,484 मिल मजदूर अथवा उनके वारिसदार जो पिछले ड्रा में घर पाने में सफल नहीं हुए थे उनकी पात्रता निश्चित करने का काम म्हाडा कर रही है। म्हाडा इसके पहले मिल मजदूरों को लॉटरी के बाद घरो की पात्रता निश्चित करने की होने वाली प्रक्रिया को रद्द कर अब पहले पात्रता निश्चित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। म्हाडा का कहना है कि इससे कितने मिल मजदूरों को घर देना है इसकी संख्या निश्चित हो जाएगी। म्हाडा ने 14 सितम्बर से विशेष अभियान छेड़ कर मिल मजदूरों की पात्रता निश्चित करने की कार्रवाई शुरू की है। पिछले पांच माह से चल रहे इस विशेष अभियान में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन में कुल 01,04,960 आवेदन म्हाडा को प्राप्त हुए। जिसमे म्हाडा ने 89,648 आवेदको की पात्रता निश्चित कर दी है। शेष आवेदनों की जांच की जा रही है और पात्रता/अपात्रता निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। म्हाडा इसके पहले भी तीन बार तारीख बढ़ा चुकी है। म्हाडा का कहना है कि इस विशेष अभियान में मिल श्रमिकों के दस्तावेज जमा करने की प्रतिक्रिया को देखते हुए म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने 'म्हाडा' द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से दस्तावेज़ जमा करने की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने सूचित किया है कि जिन मिल मजदूरों के वारिसों ने पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन दस्तावेज जमा किए हैं, उन्हें नए दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। म्हाडा ने दूर दराज अपने गांव चले गए मजदूरों को मुंबई नहीं आना पड़े इसके लिए मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया है जिससे कही पर से मजदूर अपने कागजात अपलोड कर भेज सकते है। यह ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है। साथ ही दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने की सुविधा वेबसाइट https://millworkereligibility.mhada.gov.in पर उपलब्ध है।म्हाडा ने कहा है कि जिन मिल मजदूरों को उक्त प्रक्रिया के दौरान कोई समस्या आती है तो बोर्ड मार्गदर्शन के लिए मोबाइल नंबर 9711194191 पर संपर्क कर अपनी परेशानी दूर कर सकते है। म्हाडा ने मिल मजदूरों की पात्रता निश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से किसी एक की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी जमा
करने की गुहार लगाई है। इसमें मिल वर्कर पहचान पत्र, टिकट नंबर की कॉपी, सर्विस सर्टिफिकेट, रेड पास, प्रोविडेंट फंड नंबर, ईएसआईसी नंबर, मिल सर्टिफिकेट कॉपी, अटेंडेंस लेटर, लीव रजिस्टर कॉपी, ग्रेच्युटी अवॉर्ड ऑर्डर, प्रोविडेंट फंड सेटलमेंट ऑर्डर कॉपी, सैलरी रसीद शामिल हैं। उपलब्ध दस्तावेज़ प्रस्तुत (Document submission) किए जाना चाहिए साथ ही आधार कार्ड भी जमा करना अनिवार्य है
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 15 , 2024, 07:59 AM