अनाथ बच्चों को  शिक्षा देने  के लिए मनपा ने शुरू किया सिग्नल स्कूल

Tue, Feb 13 , 2024, 06:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अमर महल के पास  बनाया अत्याधुनिक स्कूल
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने अनाथ बच्चों को शिक्षा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मनपा ने ट्रैफिक सिग्नल (traffic signal) या फ्लाईओवर (flyover) के नीचे रहने वाले  बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए अमर महल चेम्बूर के पास अत्याधुनिक स्कूल शुरू किया है। मनपा ने लगभग 100 बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए 'सिग्नल स्कूल' की संकल्पना के साथ सांताक्रूज़ चेंबूर जंक्शन के पास फ्लाईओवर के नीचे अमर महल के पास स्कूल की शुरुआत की है। मनपा के इस निर्णय से अनाथ बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। राज्य के  कौशल विकास  मंत्री  और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई में अनाथ बच्चों के लिए एक शैक्षिक प्रणाली (educational system) बनाने की आवश्यकता व्यक्त की थी। मनपा प्रशासन ने उसी के अनुरूप 'सिग्नल स्कूल' शुरुआत करने का निर्णय लिया। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त सुधाकर शिंदे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला नियोजन समिति उपनगर की  निधि से स्कूल का निर्माण किया जाए। मनपा प्रशासन ने मुंबई के पूर्वी उपनगर में अनाथ बच्चों के सर्वेक्षण के बाद चेंबूर के अमर महल के पास फ्लाईओवर के नीचे सिग्नल स्कूल  शुरू करने का  निर्णय लिया गया और स्कूल का निर्माण का काम शुरू करने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया गया।स्कूल को विभिन्न सुविधा युक्त बनाया जाएगा। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी दी कि इस तरह की योजना ठाणे जिले में पहले से शुरू है।  इस स्कूल के कई बच्चे माध्यमिक शिक्षा के दौरान व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी लिया है। अनाथ बच्चे आज खुद नौकरी तो कर ही रहे है कुछ व्यवसाई भी बने है।  मनपा प्रशासन ने इसी तर्ज पर यह स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। शुरुआत में स्कूल को 60 से 100 विद्यार्थियों की क्षमता के साथ बनाया जायेगा। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups