बोल्‍ड केयर ने रणवीर सिंह के साथ कैम्‍पेन लॉन्‍च किया

Tue, Feb 13 , 2024, 04:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: भारत के नंबर 1 सेक्‍सुअल हेल्‍थ (sexual health) एवं वेलनेस ब्राण्‍ड(wellness brand) बोल्‍ड केयर ने अपने अनूठे और हाजिरजवाबी से भरपूर कैम्‍पेन #TakeBoldCareOfHer को लॉन्‍च किया है। बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रणवी‍र सिंह (Ranveer Singh) इसके को-फाउंडर हैं। रणवीर पर्दे के पीछे से इस ब्राण्‍ड के साथ एक साल से भी ज्‍यादा समय से काम कर रहे थे। इस कैम्‍पेन के साथ बोल्‍ड केयर पुरुषों के यौन स्‍वास्‍थ्‍य (men's sexual health) पर होने वाली बातचीत को आम बनाना चाहता है। बोल्‍ड केयर का यह तरीका इसमें बदलाव करने के लिये है कि समाज पुरुषों की यौन स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बंधी समस्‍याओं (sexual health issues) पर कैसे चर्चा करता है। यह तरीका बताता है कि ऐसी समस्‍याएं बहुत आम होती हैं, लेकिन इन्‍हें आसानी से हल भी किया जा सकता है।

इस कैम्‍पेन में इंटरनेट की मशहूर हस्‍ती जॉनी सिन्‍स भी हैं। किसी भारतीय ब्राण्‍ड के लिये यह उनका पहला विज्ञापन होगा। ब्राण्‍ड फिल्‍म में भारतीय टेलीविजन पर देखे जाने वाले आम ड्रामा की कॉमिकल पैरोडी है। यह पैरोडी दर्शकों को लोट-पोट कर देगी। इसमें बड़ी ही कुशलता से मुद्दे का हल निकाला जाता है। मजाकिया सीन्‍स उसे सामान्‍य बना देते हैं और वैज्ञानिक आधार पर प्रमाणित एक समाधान पेश किया जाता है। इस विज्ञापन को तन्‍मय भट्ट, देवैया बोपन्‍ना और उनकी टीम ने लिखा है और अयप्‍पा केएम ने इसका निर्देशन किया है। तन्‍मय और अयप्‍पा इससे पहले भी कई सफल ऐड कैम्‍पेन्‍स पर साथ काम कर चुके हैं, इसमें राहुल द्रविड़ का क्रेड विज्ञापन भी शामिल है। ब्राण्‍ड फिल्‍म का निर्माण अर्लीमैन फिल्‍म्‍स ने किया है, जोकि देश के प्रमुख एड प्रोडक्‍शन हाउस में से एक है।

बोल्‍ड केयर के को-फाउंडर रजत जाधव ने इस कैम्‍पेन के अभिनव तरीके पर अपनी बात रखते हुए कहा: ‘‘ #TakeBoldCareofHer के साथ हम भारत में पुरुषों के यौन स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े वर्जनाओं को दूर करना चाहते हैं। इस क्षेत्र में हम हमेशा से कैटगरी बनाना चाहते थे और यौन स्‍वास्‍थ्‍य पर खुली बातचीत शुरू करना चाहते थे। हम विज्ञान पर आधारित समाधान देकर पुरुषों को यौन स्‍वास्‍थ्‍य की चिंताओं से उभारना चाहते हैं।’’

बोल्‍ड केयर के को-फाउंडर रणवीर सिंह ने कहा:  ‘‘ मैं अपने प्रभाव से जागरूकता पैदा करना और सकारात्‍मक असर डालना चाहता हूँ। बोल्‍ड केयर कैम्‍पेन सिर्फ बातचीत से बढ़कर है; यह एक मिशन है, जिसके साथ मैं गहराई से जुड़ा हूँ। हम पुरुषों के यौन स्‍वास्‍थ्‍य पर सोच में बदलाव लाना चाहते हैं। हम बेहतरीन समाधानों से देश में लाखों जिन्दगियों पर सकारात्‍मक असर डालना चाहते हैं।’’

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups