मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 19 फरवरी को कोस्टल रोड (Coastal Road) के एक लेन का उद्घाटन करेंगे। इस बीच इजरायल की परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री मिरी रेगेव ने कोस्टल रोड का दौरा किया। कोस्टल रोड दौरे के बाद इजराइली मंत्री भारतीय इंजीनियरिंग , तकनीक और कर्मचारियों की कुशलता का लोहा माना। उन्होंने कहा कि यहां की उन्नत इंजीनियरिंग और कुशल श्रमिकों के कारण ही मुंबई कोस्टल रोड (Coastal Road) जैसी विशाल परियोजना का काम समय पर पूरा हुआ है। कोस्टल रोड प्रोजेक्ट मुंबई का चेहरा बदलने में मदद करेगा। मुंबई लगातार बदलता रहने वाला महानगर है। इस शहर में बहुत बड़ी ताकत छुपी हुई है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, फिल्म उद्योग, पर्यटन में अग्रणी महानगर अब मुंबई कोस्टल रोड परियोजना के कारण और अधिक विकसित होगा।
इस दौरान पर उनके साथ इजराइल के अधिकारी और इंजीनियर आदि उपस्थित थे। मिरी रेगेव ने हाजी अली, प्रियदर्शनी पार्क में इंटरचेंज से पारसी जिमखाना तक टनल का निरीक्षण किया।
मिरी रेगेव ने कोस्टल रोड परियोजना स्थल पर श्रमिकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि तुम्हारे हाथों ने बहुत बड़ा काम किया है। भविष्य में हमारे देश को आपकी आवश्यकता होगी।
मुंबई पर 26/11 को हुए आतंकी हमले में कोलाबा इलाके के नरीमन हाउस में निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। इजरायल की मंत्री श्रीमती ने नरीमन हाउस जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 12 , 2024, 07:52 AM