प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो देगी सहायता राशि, कर्ज का बोझ होगा कम
मुंबई। सोमवार 19 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मुंबई में कोस्टल रोड (coastal road) और गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड (Goregaon Mulund Link Road) पर बनने वाले टनल का भूमिपूजन करेंगे। यह दोनो ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मुंबई मनपा के है। मनपा प्रशासन मुंबई की महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए इसी दौरान प्रधानमंत्री के हाथो सहयाता राशि भी देने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन देश की पहली महानगर पालिका है जो कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं में खुद के पैर पर खड़ा होने के लिए कर्ज लिया है मनपा उन्हे सहायता राशि देकर उनका कर्ज का बोझ हल्का करेगी।
बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मुंबई में समुद्र के नीचे और समुद्र के किनारे बने कोस्टल रोड की शुरुआत करने का उद्धघाटन करेंगे। कोस्टल रोड देश का पहला प्रोजेक्ट है जिसमे समुद्र के नीचे वाहनों के आवागमन के लिए टनल बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह पश्चिम उपनगर से पूर्व उपनगर को जोड़ने वाले गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड पर गोरेगांव के पास बनने वाले दो टनल का भूमिपूजन करेंगे।यह दोनो ही प्रोजेक्ट मुंबई महानगर द्वारा तैयार किया गया है जिससे मुंबई में होने वाली ट्रैफिक समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा साथ ही।पश्चिम उपनगर से पूर्व उपनगर तक के आवागमन के लिए एक नया रास्ता बनेगा।मनपा प्रशासन ने प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे को औचित्य मानते हुए मुंबई की महिलाओं को अपने पैर खड़ा करने के लिए आकांक्षित महिला सशक्तिकरण योजना के तहत बैंको से कर्ज ली हुई महिलाओं का कर्ज के बोझ को हल्का करने के लिए सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।
देश की पहली मनपा
मुंबई मनपा देश की पहली महानगर पालिका है जो कि महिलाओं को अपने रोजगार करने और खुद के पैर पर खड़ा होने के लिए बैंको से लिए कर्ज का बोझ कम करने के लिए सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।मनपा प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना के तहत कर्ज ली हुई महिलाओं को 3 हजार रुपए की सहायता राशि देगी जबकि मुद्रा लोन योजना से कर्ज ली हुई महिलाओं को मनपा 10 हजार रुपया सहायता राशि देगी इसी तरह मनपा के बचत गट के रूप में काम करने वाली महिलाओं जो कि लगभग 5 से 10 महिला समूह के लिए 5 से 10 लाख रुपया तक कर्ज लेकर अपना व्यवसाय कर रही है उन्हे 1 लाख रुपया सहायता राशि देगी। महिलाओं को मनपा द्वारा दी जा रही सहायता राशि कर्ज नहीं होकर उन्हें यह न लौटाने वाली सहायता राशि है जिसे महिलाए अपने कर्ज के बोझ को कम करने में उपयोग कर सकेगी।मुंबई मनपा देश की पहली मनपा है जो महिलाओं को इस तरह सहायता राशि (Relief fund) देगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 12 , 2024, 07:02 AM