बैकलेस गाउन में अंकिता लोखंडे ने दिखाया कातिलाना अंदाज, देखें तस्वीरें!

Mon, Feb 12 , 2024, 04:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इस बार अपने स्टाइलिश अंदाज (stylish style) से फैंस को चौंका दिया है।  'बिग बॉस 17(Bigg Boss 17)' खत्म होने के बाद से ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Actress Ankita Lokhande) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।



हालांकि अंकिता शो की ट्रॉफी तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने देशभर के कई लोगों का दिल जरूर जीत लिया है। 



फिलहाल एक्ट्रेस लगातार पार्टी कर रही हैं। वहीं उनके कई स्टाइलिश लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 



इसी बीच अंकिता ने फिर से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिससे उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।



अंकिता ने हाल ही में अपना नया लुक शेयर किया है। इसमें वह बैकलेस हाई स्लिट इलेक्टिंग ब्लू शेड गाउन पहने नजर आ रही हैं।



अंकिता ने अपने लुक को सटल ग्लॉसी बेस, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं।



अंकिता ने इस आउटफिट के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहने थे। एक्ट्रेस ने अपनी कातिलाना अदाएं दिखाते हुए कैमरे के सामने पोज दिए हैं।



 वहीं, अंकिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'बिग बॉस 17' से निकलने के बाद उनकी किस्मत चमक गई है। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में यमुनाबाई का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups