अदानी को फायदा पहुंचाने का आरोप
मुंबई। एशिया की सबसे बड़ी धारावी झोपड़ पट्टी (Dharavi slum) का विकास की जिम्मेदारी धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के तहत अदानी समूह को दिया गया है। धारावी में रहने वाले सभी लोगों का सर्वेक्षण किया जाना है।जिसकी शुरुआत फरवरी महीने के मध्य से होने का अनुमान लगाया है। धारावी के अंतर्गत आने वाले राजीव गांधी नगर जो कि मीठी नदी के किनारे बसा हुआ है । मीठी नदी का विस्तार करने का काम मनपा द्वारा अब शुरू किया गया है। जिसमे इस परिसर में रहने वाले झोपड़ा धारकों को बाहर फेकने की चाल चले जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है।
मनपा प्रशासन ने मुंबई के माहिम, बांद्रा में मीठी नदी के मुहाने को चौड़ा करने का निर्णय लिय था। धारावी की तरफ राजीव गांधी नगर में बसे झोपड़ों को हटाया जाना है। इसके लिए एसडब्ल्युडी विभाग ने जी उत्तर विभाग को सर्वे कर झोपड़ों को शिफ्टिंग देने की प्रक्रिया शुरु करने का पत्र दिया था। अब विभाग की तरफ से राजीव गांधी नगर के झोपड़ों का सर्वे किया जा रहा है। इससे पहले मनपा की तरफ से राजीव गांधी नगर का सर्वे कराया गया था। उस सर्वे में कुल 671 झोपड़े पाए गए थे। इन 671 झोपड़ों में केवल 124 झोपड़े पात्र थे। जब से मीठी नदी के तट को दुबारा चौड़ा करने का कार्य प्रारंभ हुआ है। राजीव गांधी नगर में झोपड़े बढ़ कर 733 हो गए हैं। उसमें भी 233 झोपड़ों को पात्र किया गया है। अब फिर एक बार राजीव गांधी नगर में झोपड़ों की कुल संख्या 900 के करीब बताई जा रही है।इस बीच स्थानीय लोगो का आरोप है कि धारावी का विकास प्राधिकरण के मार्फत हो रहा है तो धारावी में ही रहने वाले राजीव गांधी नगर के लोगो के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है इस तरह का सवाल खड़ा किया जा रहा है।धारावी के सभी झोपड़ा धारकों को 350 वर्ग फूट का घर दिया जा रहा है जबकि मीठी नदी विकास के नाम पर राजीव गांधी नगर के लोगो को बाहर फेका जा रहा है ।धारावी के बाहर मात्र 269 वर्ग फूट का घर लोगो को मिलेगा। स्थानीय लोगो का आरोप है कि धारावी का विकास करने की जिम्मेदारी अब अदानी पर है मनपा अधिकारी अदानी को फायदा पहुंचाने के लिए राजीव गांधी नगर वासियों को बाहर हटाने की पुर जोर कोशिश कर रही है। मनपा सहायक आयुक्त,जी उत्तर विभाग प्रशांत सकपाले ने कहा कि मीठी नदी की चौड़ाई बढ़ाने के लिए राजीव गांधी नगर (Rajiv Gandhi Nagar) के झोपड़ों को हटाया जाना जरुरी है। हम इन झोपड़ाधारकों को माहुल अथवा दूसरी जगह शिफ्टिंग देंगे। शिफ्टिंग देने से पहले वहां सर्वे किया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 10 , 2024, 05:57 AM