षड्यंत्र के एंगल से भी जांच करेगी पुलिस
मुंबई : शिवसेना यूबीटी के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर हत्या मामले (Ghosalkar murder case) में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे से पुलिस की पूछताछ जारी है। वहीं इस मामले में दो एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसमें एक हत्या और उससे संबंधित दूसरी धाराओं और दूसरा आत्महत्या को लेकर एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उससे साफ दिख रहा है कि खुद को भाई की उपाधि देनेवाला मॉरिस नरोन्हा (Morris Noronha) ही पिस्तौल से फायरिंग किया है। मामले में एमएचबी पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है इसकी जांच अब अपराध शाखा को ट्रांसफर ककर दी गई है। अपराध शाखा की यूनिट 11 और यूनिट 12 मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खबर लिखेजाने तक पुलिस लगभग 10 लोगों से पूछताछ कर रही थी। जिसमें से एक मेहुल पारिख (Mehul Parikh) और दूसरा अमरेंद्र मिश्रा (Amarendra Mishra) महत्वपूर्ण कड़ी है। चुकी पारिख मॉरिस का पीए था और मिश्रा के पिस्टल का इस्तेमाल फायरिंग के लिए किया गया। जानकारी के मुताबिक मिश्रा मॉरिस का बॉडीगार्ड है और उसीके पिस्टल से फायरिंग की गई है। जांच में पिस्टल का लाइसेंस होने की जानकारी पुलिस को मिली है। आगे की जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।
उत्तर प्रदेश से जारी हुआ है पिस्टल का लाइसेंस
अपराध शाखा की जांच में पता चला है कि फायरिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जानेवाला पिस्तौल उत्तरप्रदेश पुलिस से जारी किया गया था। मिश्रा फूलपुर का रहनेवाला है, वहीं के एड्रेस पर उसने 2003 में लाइसेंस पास करवाया है। लाइसेंस प्राप्तकर मिश्रा ने पिस्तौल ली इसकी वैधता भी फरवरी 2026 तक है, जो लीगल है। लेकिन इसका परिमिशन सिर्फ उत्तरप्रदेश के लिए है। बाहर अपने साथ रखने के लिए अलग से परमिशन लेना पड़ता है, या फिर ऑल इंडिया इस्तेमाल का लाइसेंस प्राप्त करना होता है। जो इसके पास नहीं है। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।
मॉरिस ने पहले महले पर जाकर की आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोरिस ने अभिषेक की हत्या करने के बाद दरवाजे पर खड़े होकर अपने टारगेट को देखता रहा। इसके बाद उसने खुद पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली और तुरंत वह भागकर पहले महले पर गया। वहां पिस्टल में गोली भरी और खुदपर चलाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। जिसे लेकर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
आरोपी ऑफिस में ही रखता था पिस्तौल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मिश्रा पिस्तौल को ऑफिस में ही लॉकर में रखा करता था। इसका इस्तेमाल मॉरिस और मिश्रा दिनों करते थे। लगभग चार महीने पहले से मिश्रा मॉरिस के यहां बॉडी गार्ड का काम करता था। इसी पिस्टल का इस्तेमाल कर फायरिंग की गई थी। यह एक हाईटेक पिस्टल है जिसमें एकसाथ पंद्रह गोलियां लगाई जा सकती हैं।
षड्यंत्र की भी जांच करेगी पुलिस
सूत्र बताते हैं कि मॉरिस का पीए और उसका बॉडीगार्ड उसके सबसे करीब था और पिस्टल भी ऑफिस में ही रखी गई थी। अमूमन अगर जिसकके नाम से पिस्टल होती है वह अपने पास ही रखता है, या फिर अपने घर पर रखता है। इसलिए दोनों पुलिस की जांच के घेरे में हैं। हालांकि यह पुलिस के जांच का विषय है। लेकिन पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसमें षडयंत्र जो रचा गया है, उसमें कहीं कोई और तो शामिल नहीं है।
कौन है मोरिस
मॉरिस खुद को सोशल वर्कर कहता था। उसके खिलाफ अबतक की जांच में कुल तीन मामलों का खुलासा हुआ है। जिसमें बलात्कार, धोखाधड़ी और छेड़खानी के मामले शामिल हैं। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में वह लोगों को जरूरती समान बांटने के बाद से फेमस हुआ था। इसके अलावा अभिषेक के परिवार से भी पहले उसकी बहस हुई थी। लेकिन अब मॉरिस ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए धोखाधड़ी की, ऐसा आरोपी घोसालकर के करीबी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पत्नी का बयान
पुलिस ने मॉरिस की पत्नी का भी बेक़न दर्ज किया है। जिसमें उसने कहा है कि जेल से बाहर आने के बाद से ही मॉरिस लगातार अभिषेक घोसालकर को मारने की बात करता था। इससे जाहिर होता है कि घोसालकर को लेकर उसमें कितना गुसा था। हालांकि पत्नी के बयान के बाद पुलिस वो सारी हकीकत तलाशने की कोशिश कर रही है, जिससे हत्या के कारणों का पता चल सके। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अबतक हत्या की मुख्य वजह पता नहीं चल पाई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 09 , 2024, 08:03 AM