रहिवासी मनपा आयुक्त के आदेश को दिखा रहे ठेंगा
मुंबई । कचरा मुंबई मनपा (BMC) के लिए बड़ी समस्या बन गई है। डपिंग ग्राउंड पर फेके जा रहे कचरे से डंपिंग ग्राउंड (dumping ground) फूल हो रहे है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने कचरे की समस्या को देखते हुए कचरा निर्माण होने वाले स्थान पर ही गिला और सूखा कचरा (dry waste) अलग हो इसके लिए जन जागरण करने का निर्णय लिया है।मनपा आयुक्त भले ही कचरे की समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठा रहें है लेकिन मुंबई की सोसायटी में रहने वाले रहिवासी ही मनपा आयुक्त के संकल्पना को ठेंगा दिखा रहे है।
मुंबई में आवासीय संस्थानों द्वारा 1000 टन से अधिक कचरा निर्माण होने वाले स्थानों पर ही कचरे का निपटारा होना अनिवार्य है।सोसायटियां मनपा के आदेशों का पालन नहीं कर रही है जिसके चलते मनपा एक सामने कचरे का निपटारा करना मनपा के सामने एक बड़ी चुनौती है।
मनपा आयुक्त चहल (Iqbal Singh Chaha) ने कचरे को उसके मूल स्थान पर वर्गीकृत करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का निर्देश मनपा अधिकारियों को दिया। आयुक्त ने मुंबई के लोगो में कचरा की समस्या से निपटने के लिए जनजागरूकता फ़ैलाने एक निर्देश दिया। आयुक्त ने लोगो को सूचना, शिक्षा और सवांद के साथ जागरूक करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं जन जागरूकता के लिए संगठनों की नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया। कचरा का निपटारा करने के लिए नागरिकों की मानसिकता बदलने के लिए अधिक संवाद के माध्यम से अधिक जागरूक करने की जरूरत बताया। रोजाना इकठ्ठा होने वाले कचरे को गिला और सूखा कचरा अलग करने के लिए सोसायटियों की सहभागिता आवश्यक है।जिससे गिला कौर सूखा कचरा को अलग अलग संग्रहण हो सकेगा। कचरा अलग अलग किया गया तो डंपिंग ग्राउंड का भार कम होगा और कचरे की समस्या का भी निपटान होगा। मनपा उपयुक्त संजोग कबरे ने इसके लिए लोगो को जागरूक करने की सलाह दी
मनपा की योजनाओं को सोसायटियां ही दिखा रही ठेंगा
मनपा सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखने के लिए सोसायटियों को मुफ्त में दो कचरे के डिब्बे देने की योजना बनाई है। सोसायटियों को कचरा का डिब्बा पाने के लिए मनपा को पत्र लिखने की जरूरत है। मनपा 120 लीटर के डिब्बे उपलब्ध कराती है। मुंबई में लगभग 6 हजार सोसायटियां है। मनपा द्वारा मुफ्त में कचरे डिब्बे उपलब्ध कराने के बावजूद 6 हजार सोसायटियों में मात्र 227 सोसायटी ने कचरे डिब्बे के लिए मनपा के पास गुहार लगाई। जिससे यह साफ़ होता है कि जब तक सोसायटी पर कठोर कार्रवाई नहीं होती सोसायटी गीला और सूखा कचरा अलग करने पर जोर नहीं देंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 09 , 2024, 07:06 AM