Garud Puran : गरुड़ पुराण के अनुसार इन पांच कामों को करने से कम होती है उम्र, झेलनी पड़ती है परेशानियां

Fri, Feb 09 , 2024, 04:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: हमारे धार्मिक ग्रंथों (religious texts) में जीवन जीने के कई तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपनी जिंदगी बदल सकता है। गरुड़ पुराण (Garuda Purana) को हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इसके देवता भगवान विष्णु (Lord Vishnu) माने जाते हैं। गरुड़ पुराण में कई ऐसी जानकारियां दी गई हैं जिन्हें हर मनुष्य को पढ़ना (human being should read) चाहिए। इसके अलावा गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि मनुष्य अपने जीवन के लिए स्वयं जिम्मेदार है। यह पुराण जीवन जीने के कुछ नियम भी बताता है और वो बातें भी बताता है जो हमें जीवन में कभी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण में क्या बातें बताई गई हैं।

गरुड़ पुराण के अनुसार क्या न करें?
दाह संस्कार के धुएं से दूर रहें (Stay away from cremation smoke)-

गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी मृत व्यक्ति का दाह संस्कार श्मशान में किया जाए तो उसके धुएं से दूर रहें। क्योंकि जब शवों को जलाया जाता है तो धुएं के साथ वातावरण में जहरीले तत्व फैल जाते हैं। इन विषाक्त पदार्थों में कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया होते हैं जो किसी दर्शक के सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

सुबह देर तक सोना (Sleeping till late in the morning)-

गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप लंबी उम्र जीना चाहते हैं तो सुबह देर तक जागने की आदत बदल लें. धर्म शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त में जागना शुभ माना गया है। सुबह की हवा भी शुद्ध होती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाती है।

रात के समय दही खाना (Eating curd at night)-

गरुड़ पुराण के अनुसार रात के समय दही या दही से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. रात के समय दही खाने से कई तरह की बीमारियाँ हो जाती हैं जिसका व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा रात के समय मांस का सेवन भी ना करें.

सोने का सही तरीका (Correct way to sleep) -

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि गलत दिशा जैसे दक्षिण या पश्चिम की ओर सिर करके सोने से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है। जब आप अपने कमरे में प्रवेश करें तो उसमें थोड़ी रोशनी होनी चाहिए, लेकिन याद रखें कि बिस्तर पर सोने के बाद कमरे में अंधेरा होना चाहिए। टूटे हुए पलंग पर सोना भी वर्जित है।

इस रास्ते पर न चलें (Do not follow this path)-

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति गलत कार्य के परिणाम को जानते हुए भी गलत रास्ता अपनाता है, वह पापी बन जाता है। साथ ही, जो लोग महिलाओं, बच्चों और मानवता के बारे में गलत विचार रखते हैं वे अपने जीवन को छोटा करने के लिए जिम्मेदार हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups