BMC tender : 400 किमी सड़कों को सीमेंटेड करने मनपा ने निकाला टेंडर

Thu, Feb 08 , 2024, 09:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

खर्च होंगे 7000 करोड़ रुपये
मुंबई की 900 किमी सड़क पर चलेगा सीमेंट कंक्रीट का काम

मुंबई : मनपा प्रशासन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के निर्देश पर मुंबई की सभी सड़को को सीमेंट कंक्रीट (cement concrete) करने का  ठेका दे दिया है। मनपा ने मुंबई की कुल सड़क से बकाया 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का 7000 करोड़ रुपये ठेका दिया है। मनपा द्वारा 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका दिए जाने के कारण  मानसून के बाद मुंबई की लगभग 900 किमी सड़क पर सीमेंट कंक्रीट करने का काम शुरू रहेगा जिससे ट्रैफिक कोई बड़ी समस्या पैदा होने की उम्मीद जताई जा  रही है। बता दे कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनपा प्रशासन को जून 2022 में मुंबई की सभी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का निर्देश दिया था।  मुंबई में कुल 2050 की सड़क है जिसमे वर्ष 2022 के पहले 1200 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका दिया जा चुका था और लगभग 1150 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट का काम पूरा हो चुका  है। मनपा प्रशासन ने जनवरी 2023 में 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका दिया था जिसमे अभी मात्र 50 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने  का काम पूरा हुआ है।  मुंबई के शहर भाग का सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका ठेकेदार द्वारा काम नहीं शुरू करने से रद्द कर दिया गया था।  जिसका भी अब टेंडर दिया गया।  मनपा अब मुंबई की बकाया 400 किमी सड़क को सीमेंट को कंक्रीट करने का ठेका दिया है। मुंबई की कुल 2050 किमी सड़क में मानसून के बाद लगभग 900 किमी सड़क का काम सीमेंट कंक्रीट का चलेगा जिससे मुंबई में आने वाले दिनों में ट्रैफिक की बड़ी समस्या होगी।

इस तरह खर्च होगा 400 किमी सड़क के सीमेंट कंक्रीट पर खर्च

  • शहर- 1142.04 करोड़ रुपये
  • बांद्रा और अंधेरी ईस्ट - 864.27 करोड़ रुपये
  • अंधेरी वेस्ट, मलाड, गोरेगांव - 1566.65 करोड़ रुपये
  • कांदिवली, बोरीवली, दहिसर - 1400.73 करोड़ रुपये
  • पूर्वी उपनगर - 1224.39 करोड़ रुपये।


मुंबई में कुल सड़कों की लंबाई : 2050 किमी

  • वर्ष 2022 से पहले मुंबई में करीब 990 किमी. सड़कें सीमेंटेड हुई थीं।
  • जनवरी 2022 से मई 2023 के बीच कुल 158 किमी सड़कों को सीमेंटेड किया गया।
  • मुंबई में अब तक कुल 1148 कि.मी. लंबी सड़कें सीमेंटेड हुई हहैं।
  • वर्ष 2023-24 में 400 किमी सड़कों के लिए ठेका दिया गया।
  • मनपा अब और 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का टेंडर निकला है।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups