आयोग के लिए सृजित किए गए 16 पद
महानगर संवाददाता
मुंबई। राज्य में स्थापित महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग (Maharashtra Cow Service Commission) के काम को गति देने के लिए सरकारी स्तर पर पुरजोर कोशिश की जा रही है। यह बात कहते हुए पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) ने कहा कि गौ सेवा आयोग में कुल 16 अधिकारी और कर्मचारियों के पद सृजित किए गए हैं। विखे पाटिल ने कहा कि जनशक्ति मिलने के बाद आयोग का प्रशासकीय कामकाज गतिमान होगा।
पशुधन के व्यापक विकास के लिए राज्य में पहली बार महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग की स्थापना की गई। इस आयोग की कार्य पद्धति का निर्धारण कर शेखर मूंदड़ा को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विखे पाटिल ने कहा कि आयोग के लिए 16 में से 8 नियमित पद और 8 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। इसके लिए कैबिनेट ने कुल 1 करोड़ 27 लाख 58 हजार के व्यय को मंजूरी दी है। महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के लिए पशुपालन उपायुक्त, निजी सहायक, लेखा अधिकारी, प्रशासन अधिकारी (समूह बी), वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और दो पशुधन विकास अधिकारी (समूह ए) जैसे अधिकारियों की नियुक्ति होगी। इस प्रकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से एक जूनियर क्लर्क, एक सफाईकर्मी, दो डाटा एंट्री ऑपरेटर, दो अटेंडेंट, दो सुरक्षा गार्ड सहित कुल 8 लोगों की नियुक्ति होने जा रही है। विखे पाटिल ने विश्वास जताया कि इसके चलते महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग बहुत गतिशील तरीके से काम करेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 08 , 2024, 08:59 AM