मुंबई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनपा प्रशासन मुंबई को खूबसूरत (Mumbai is beautiful) बनने में जुटी है। मनपा की ओर से डीप क्लीनिंग (deep cleaning) की जा रही है और शहर को सुन्दर बनाने के लिए सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। मनपा ने इसी कड़ी में मुंबई के 20 फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर पर 2000 गमलों में बोगेनविलिया फूल (bougainvillea flower) लगाया जाएगा। मनपा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिंदे एकनाथ शिंदे ने मुंबई को चकाचक और सुंदर बनाने पर जोर दिया है। मुंबई के वाहन चालकों के साथ-साथ मुंबई आने वाले पर्यटकों के लिए मुंबई की यात्रा को और अधिक सुखद बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।मनपा के उद्यान विभाग ने शहर को सुंदर बनाने के लिए मुंबई के 20 फ्लाई ओवरों पर बोगनवेलिया के 2000 गमले लगाए जायेंगे। इससे मुंबई में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ पर्यटकों की मुंबई यात्रा और अधिक सुखद हो जाएगी। मनपा सड़को की सफाई, डिवाईडर, वॉल पेंटिंग, स्ट्रीट लाइटों पर रंग बिरंगी रोशनी सहित मुंबई को सुंदर बनाने कुल 150 से अधिक कार्य किए जा रहे हैं।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे बोगेनविलिया के गमले
मनपा अधिकारी के अनुसार के पूर्व विभाग में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे, आर उत्तर विभाग दहिसर के लिंक रोड, एच पूर्वी विभाग बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से वकोला फ्लाईओवर तक, एच पश्चिम विभाग के मिलन फ्लाईओवर, ई विभाग के लालबाग फ्लाईओवर, पी उत्तर विभाग के पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवेख् पी दक्षिणी विभाग पश्चिमी एक्सप्रेसवे, आर मध्य विभाग के नेशनल पार्क फ्लाईओवर, मागाठने फ्लाईओवर,सुधीर फड़के फ्लाईओवर, एल विभाग के सांताक्रूज़-चेंबूर लिंक रोड फ्लाईओवर, एफ उत्तर विभाग में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ब्रुजिंद्र दादीजी फ्लाईओवर (सायन ब्रिज), माटुंगा के नंदलाल डी मेहता फ्लाईओवर, नाना जगन्नाथ शंकरशेठ फ्लाईओवर (दादर फ्लाईओवर), एम पूर्व विभाग में ईस्टर्न फ्री वे , एम पूर्व विभाग में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड फ्लाईओवर, सायन-पनवेल हाईवे फ्लाईओवर, टी विभाग में ईस्टर्न एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर, जी उत्तर विभाग में सायन-बांद्रा लिंक रोड,स्वातंत्रय वीर सावरकर रोड, एन विभाग के ईस्टर्न एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर, एम पश्चिम विभाग ईस्टर्न फ्रीवे, सुमन नगर जंक्शन से चंदननगर तक इन 20 स्थानों पर बोगलवेलिया फूल ( bougainvillea flower) वाले के बड़े गमले लगाए जाएंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 08 , 2024, 08:50 AM