2 fly ohr: कुछ मिनट में तय होगी मढ़ से वर्सोवा की दूरी

Thu, Feb 08 , 2024, 07:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने 2 फ्लाई ओहर बनाने की दी हरी झंडी
नाव और बोरीवली से नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
मुंबई।
मढ वर्सोवा फ्लाईओवर (Madh Versova Flyover) बनाने के लिए केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने हरी झंडी (green flag) दे दी है। मलाड और अंधेरी से मढ की दूरी मात्र 1 से 1,30 किमी होने के बावजूद लोगों को मढ़ जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था अथवा बोरीवली से आवागमन करना पड़ता था। मनपा ने मढ जाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था जिसकी अब केंद्रीय पर्यावरण ने अनुमति दी। फ्लाईओवर बनाने के लिए मनपा 700 करोड़ रुपए (700 crore rupees) खर्च करेगी।

उल्लेखनीय है कि अंधेरी वर्सोवा और मलाड से काफी करीब होने के बावजूद मढ़ जाने के लिए बोरीवली से घूम कर जाना पड़ता है जिससे वाहन चालकों को लगभग 20 से 22 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। मढ़ से वर्सोवा तक जाने के लिए अभी तक सार्वजनिक परिवहन सेवा का एक मात्र उपाय मतलब नाव से आवागमन करना पड़ता था।नाव सेवा भी मानसून के समय बंद कर दी जाती है और सार्वजनिक छुट्टी के समय भी बंद रहती है जिससे नागरिकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। मनपा ने इसी के चलते मढ़ की अंधेरी वर्सोवा से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई थी लेकिन उसके लिए केंद्रीय पर्यावरण की अनुमति लेना जरूरी था।केंद्रीय पर्यावरण विभाग द्वारा अनुमति मिलने के बाद अब फ्लाईओवर बनाने  का रास्ता साफ हो गया है।यह फ्लाईओवर  01.05 कि.मी. लम्बा और 27.05 मीटर चौड़ा होगा। इस नए फ्लाईओवर  बनने से दोनों ओर के  नागरिकों, छात्रों, मजदूर वर्ग, मछुआरों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।


सामाजिक कार्यकर्ताओं का विरोध
सामाजिक कार्यकर्ताओं को डर है कि मढ़-वर्सोवा पुल के प्रस्तावित निर्माण से ट्रैफिक जाम की स्थिति तो दूर होगी। लेकिन क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं पर बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा प्रस्तावित फ्लाईओवर से  स्थानीय मछली पकड़ने की गतिविधियों, मछली सुखाने के स्थानों, नावों और मछली पकड़ने के जालों (fishing net) की मरम्मत आदि को नष्ट कर देगा। इसके अलावा मौजूदा वर्सोवा मढ़  नौका सेवा बंद हो जाएगी स्थानीय लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups