42 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखती हैं सोफी चौधरी, जानिए एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र!

Thu, Feb 08 , 2024, 02:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी चौधरी (Sophie Choudry) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस काफी फिटनेस फ्रीक (fitness freak) हैं। अब उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट फैन्स (fitness secret) के साथ शेयर किया है।



एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी फिटनेस फ्रीक हैं। एक्ट्रेस 'शादी नंबर 1(Shaadi No. 1)', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'हे बेबी(Hey Baby)', 'मनी है तो हनी है(Money Hai To Honey Hai)' में नजर आ चुकी हैं।



वह रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 7 में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दी हैं।



सोफी चौधरी ने कहा कि वह ज्यादा डाइटिंग और वर्कआउट करने में विश्वास नहीं रखती हैं।



एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि फिटनेस आपकी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए. फिर आपके लिए फिट रहना मुश्किल नहीं होगा. आप इसे दैनिक कार्य के रूप में नहीं करेंगे।



अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सोफी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम इसे डांस की तरह कर सकते हैं। मेरा मानना ​​है कि हर किसी को दैनिक व्यायाम का आनंद लेना चाहिए। चाहे डांस हो, योग हो, तैराकी हो, इसे अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं।



सोफी आयुर्वेदिक चाय लेती है। एक्ट्रेस ने कहा कि आयुर्वेदिक चाय पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है।


आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी. जब आपका शरीर डिटॉक्स होता है, तो आपकी त्वचा चमकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups