municipal corporation : मनपा के गार्डेन बन रहे शराबियों का अड्डा

Wed, Feb 07 , 2024, 07:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लोगों को भी समय पर उपयोग से लगाया जा रहा अंकुश
मुंबई ।
मनपा (municipal corporation) के जोन 5 में आने वाले अधिकांश गार्डेन की अवस्था काफी खराब बनी हुई है। जोन 5 में आने वाले देवनार गोवंडी चेंबूर (Deonar Govandi Chembur) और कुर्ला (Kurla) इलाके में बने गार्डेन का उपयोग आम नागरिकों से दूर रखकर शराबियों का अड्डा बन कर रह गया है। मनपा गार्डेन की देखभाल करने के लिए करोड़ों रुपया का ठेका देती है लेकिन हालत इतनी खराब है कि बच्चों को खेलने की अनुमति तो नही दी जाती गार्डेन का उपयोग अन्य कामों के लिए धडल्ले से किया जाता है। मनपा पिछले दो महीने से गार्डेन पॉलिसी ला रही है लेकिन उसका भी कही कुछ अता पता नजर नहीं आ रहा है।
बता दे कि मनपा प्रशासन ने गार्डेन का उपयोग करने के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक अनुमति दी है। जोन 5 में आने वाले लगभग आधा दर्जन गार्डेन की हालत ऐसी है कि बच्चो को गार्डेन में खेलने के लिए जाने नही दिया जाता है। गोवंडी के भारत रत्न ए पी जे अब्दुल कलाम गार्डेन की अवस्था तो यह है कि इस गार्डेन को बच्चो के लिए खोला तक नहीं जाता । जबकि गार्डेन की देखभाल के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर ठेकेदार नियुक्त किया गया है।देवनार बकरी मंडी के पास बने गार्डेन तो शाराबियो का अड्डा बन गया है।इस गार्डेन में चारो ओर शराब की बोतले दिखाई देती है। यही हालत कुर्ला स्थित मुक्त देवी मनोरंजन गार्डेन में तो गार्डेन की देखभाल के लिए दिए गए ठेकेदार ने दूसरे कामों के लिए दूसरे लोगो को दिया है जिससे इस गार्डेन में चाह कर भी बच्चे नही जा सकते है। मनपा प्रशासन पिछले कई महीनों से गार्डेन पॉलिसी नही बना पाई है । जिसके चलते बच्चो को खेलने से वंचित तो रखा ही जा रहा है साथ वरिष्ठ नागरिक भी गार्डेन का उपयोग सुबह एक समय वाकिंग आदि के लिए नहीं कर पा रहे है। मनपा गार्डेन की देखभाल के लिए हजारों करोड़ रुपया खर्च करती है लेकिन गार्डेन की अवस्था इतनी खराब है कि लोग इन गार्डेन का उपयोग तो दूर इन गार्डेन में जाना तक नही चाहते।जिन गार्डेन में बच्चों को खेलने के लिए हालत ठीक है उन गार्डेन को बंद रखा गया है । बंद गार्डेन में जाने के लिए छोटे छोटे बच्चे गार्डेन में जाने के लिए सुरक्षा दीवार से कूद कर जानें को मजबूर होते है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups