देवेंद्र फडणवीस ने दिखाई आस्था स्पेशल ट्रेन की हरी झंडी, राम भक्तों के लिए भाजपा की स्पेशल ट्रेन 

Mon, Feb 05 , 2024, 09:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राम भक्त अयोध्या जाकर  करेंगे भगवान राम का दर्शन 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
बीते 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद भगवान राम के दर्शन के लिए पूरे देश से राम भक्त अयोध्या जाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र की पहली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी (Green signal to special train) दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।इस ट्रेन में उत्तर मुंबई सहित पूरे मुंबई से रामभक्त सवार थे जो अयोध्या जाकर भगवान राम का दर्शन करेंगे। आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा,मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार,विधायक प्रवीण दरेकर,विधायक मनीषा चौधरी सहित भाजपा के अन्य नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे.बतादें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों  राममंदिर का उद्घाटन हुआ है.इस बीच महाराष्ट्र भाजपा ने राम भक्तों और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भगवान राम का दर्शन कराने की घोषणा की है प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से एक स्पेशल ट्रेन जाएगी इसी के तहत देवेंद्र फडणवीस ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups