चंद्रकांत पुलकुंडावर पुणे विभागीय आयुक्त, सात आईएएस अफसरों का तबादला  

Mon, Feb 05 , 2024, 09:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को राज्य सरकार ने सात आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार पुणे विभागीय आयुक्त सौरभ राव का तबादला सहकारिता आयुक्त के पद पर किया गया है। राव के स्थान पर चंद्रकांत पुलकुंडावर (Chandrakant Pulkundawar) को पुणे विभागीय आयुक्त बनाया गया है। सहकारिता आयुक्त अनिल कावड़े (Anil Kavade) को चीनी आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
गोंदिया जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पाटिल को हाफकिन बायोफार्मा कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं सतारा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीके खिल्लारी को निदेशक, अन्य पिछड़ा वर्ग, बहुजन कल्याण, पुणे के पद पर स्थानांतरित किया गया है। धाराशिव जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल गुप्ता को महावितरण, संयुक्त प्रबंध निदेशक, छत्रपति संभाजीनगर के रूप में नियुक्त किया गया है। चंद्रपुर के सहायक कलेक्टर मुरुगनाथम एम को गोंदिया जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जबकि यवतमाल जिले के सहायक कलेक्टर यशनी नागराजन को सतारा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups