नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में शिक्षक और प्रिंसिपल पर भी एफआईआर

Mon, Feb 05 , 2024, 08:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पोक्सो की धारा 21 जोड़ी गई
मुंबई :
कांदिवली स्थित समता नगर इलाके के स्कूल में हुए चार साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म (rape of a minor) मामले में पुलिस ने स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल के खिलाफ भी एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। पिता के बक़यकन पुलिस ने फिर से दर्ज किया और पोक्सो की धारा 21 एफआईआर में जोड़ते हुए दोनों का नाम भी आरोपियों में दर्ज किया गया है। इसी मांग को लेकर उसके पिता के साथ एक पोलिटिकल पार्टी के नेताओं ने मोर्चा निकाला था। इस दौरान लोगों ने सड़कें भी जाम कर दी थी। लेकिन पुलिस की मदद से सड़क को खोला गया। जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई।

जानकारी के मुताबिक उसके पिता का आरोप है कि स्कूल में जिस वक्त घटना हुई है, उस वक्त एक टीचर मौजूद थी जिसने बच्ची और आरोपी को बाथरूम से बाहर आते हुए देखा था। जिसके बाद आरोपी को बाथरूम में बंद किया गया और नाबालिग को लेजाकर पेन किलर भी दिया गया। पिता का आरोप यह भी है कि बच्ची को खुश करने के लिए इसबार उसके हाथ पर स्टार मार्क भी दिया गया। जिससे वह खुश हो जाये। लेकिन घर जाने के बाद उसने जब बाथरूम जाने के लिए कहा तब उसकी मां ने उसे बाथरूम में भेजना चाहा, लेकिन वह चिल्ला रही थी कि उसे दर्द हो रहा है। जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया और उसे प्राइवेट अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups