बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री वयोश्री योजना, व्हीलचेयर सहित अन्य उपकरण मुफ्त में दिए जाएंगे

Mon, Feb 05 , 2024, 07:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० योजना के लिए 480 करोड़ रुपए की राशि मंजूर
महानगर संवाददाता
मुंबई।
राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने वाली मुख्यमंत्री वयोश्री योजना (Chief Minister Vayoshri Yojana) को लागू करने के लिए कैबिनेट ने हरी झंडी (green flag) दिखा दी है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की।  इस योजना के तहत दो लाख रुपए की वार्षिक आय वाले और 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठजनों में विकलांगता, कमजोरी को दूर करने लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी तथा मानसिक स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं योग चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से जागरूकता और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण इलाकों में जिला अधिकारी तथा शहरी इलाकों में आयुक्तों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभागों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों का सर्वेक्षण और स्क्रीनिंग की जाएगी और लाभार्थियों की जांच की जाएगी और पात्र लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में 3000 रुपए का एकमुश्त लाभ दिया जाएगा। कैबिनेट बैठक में इस योजना के लिए 480 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी प्रदान की गई। फिलहाल राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या सवा से डेढ़ करोड़ के बीच है। इसमें विकलांगता और मानसिक बीमारी से पीड़ित करीब 15 लाख वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा। केंद्र की वयोश्री योजना भी राज्य के चुनिंदा जिलों में क्रियान्वित की जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री वयोश्री योजना राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी। बता दें कि केंद्र की राष्ट्रीय वयोश्री योजना कमजोर व गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वरिष्ठ लोगों के लिए चलाई गई जा रही है। जिससे वे व्हीलचेयर से लेकर अपनी जरूरत की चीजों को बिना किसी शुल्क हासिल कर सकते हैं।

जुन्नर तालुका में तेंदुआ सफारी
कैबिनेट बैठक में छत्रपति संभाजी नगर, पुणे, नाशिक और कोकण विभागों में नमो महारोजगार मेले आयोजित करने को मंजूरी प्रदान की गई। इसके माध्यम से 2 लाख रोजगार, स्वयं रोजगार के मौके उपलब्ध होंगे। इसके पहले नागपुर में पहला राज्य स्तरीय महा रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। कैबिनेट बैठक में राज्य की सभी पालिकाओं में नगरोत्थान महाअभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शहद उद्योग को मजबूती देने के लिए शहद गांव योजना को पूरे राज्य में लागू करने का निर्णय लिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुणे जिले के जुन्नर तालुका के आंबेगव्हाण में तेंदुआ सफारी की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups