हेट स्पीच मामले (hate speech cases) में मौलाना की गिरफ्तारी का विरोध करने पहुंचे थे आरोपी
मुंबई : मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। मुंबई पुलिस और गुजरात पुलिस द्वारा मौलाना अज़हरी को गिरफ्तार (Maulana Azhari arrested) करने के बाद पुलिस ने घाटकोपर से पांच और लोगों को पकड़ा है। इन पांचों लोगों को गिरफ्तार कर के लेजाने के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इसके चलते इस पथराव में चार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना से घाटकोपर में तनाव फैल गया है। मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी को गिरफ्तार करने के बाद घाटकोपर पुलिस ने आज पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। घाटकोपर पश्चिम से सलमान सईद, अजीम शेख और मोहम्मद शब्बीरलाल मोहम्मद और विक्रोली के पार्कसाइट इलाके से मोहम्मद बिलाल अब्दुल रहमान काजी और अब्दुल रहमान अब्दुल्ला काजी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चारों आरोपियों की उम्र 21 से 32 साल के बीच है। एक आरोपी 60 साल का है।
आरोपियों द्वारा पथराव
घाटकोपर से तीनों आरोपियों को ले जाते समय पुलिस पर पथराव किया गया। इस हमले में चार से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस पर पथराव के अलावा बेस्ट की बसों पर भी पथराव किया है। इस घटना के बाद घाटकोपर में तनाव का माहौल पैदा हो गया है और इस इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। इस बीच घाटकोपर मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जब गुजरात एटीएस मुफ्ती मौलाना को घाटकोपर पुलिस स्टेशन लेकर आई तो सैकड़ों की संख्या में लोग घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। मुंबई पुलिस ने भीड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 333, 341, 336, 337, 338, 141, 143, 145, 147, 149 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला
एक कार्यक्रम 31 जनवरी को गुजरात के जूनागढ़ के एक मैदान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को अज़हरी ने ही संबोधित किया था। इस मौके पर अज़हरी ने आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनका वीडियो खूब वायरल हुआ। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इस एफआईआर में अज़हरी के साथ-साथ दो आयोजकों का भी नाम था। पुलिस ने आयोजकों को गिरफ्तार करने के बाद मौलाना को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 05 , 2024, 06:36 AM