door-to-door campaign: मुंबई भाजपा की तरफ से घर चलो अभियान, स्‍थानीय लोगों से संवाद कार्यक्रम आयोजित

Sun, Feb 04 , 2024, 09:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
आगामी लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में समाज के प्रत्येक घटक तक पहुंचने के लिए मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) के नेतृत्व में घर चलो अभियान की शुरुआत की गई। इसमें मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों में संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आशीष शेलार की उपस्थिति में बांद्रा पश्चिम विधानसभा में आने वाले मीरा मथुरा इमारत, बांद्रा रिक्लेमेशन में अभियान की शुरुआत की गई। सांसद गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) ने बोरीवली के मागाठाणे में अभियान में उपस्थिति दर्ज कराई। सांसद मनोज कोटक ने मुलुंड परिसर में विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया। सांसद पूनम महाजन ने चांदीवली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित उपक्रमों में भाग लिया।
विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन ने सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के स्थानीय निवासियों के घरों का दौरा किया और उन्हें मोदी सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। विधायक पराग अलवणी ने 140 घरों में जाकर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए पत्रक बांटे। साथ ही बूथ कमेटी की बैठक कर 51 प्रतिशत से अधिक वोट दिलाने, सरल ऐप, नमो ऐप और पन्ना प्रमुख के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। विधायक अमित साटम (Amit Satam) ने स्थानीय स्तर पर अभियान चलाया। विधायक भारती लवेकर ने कोलीवाड़ा के मछुआरे भाइयों और बहनों से बातचीत की। विधायक विद्या ठाकुर ने गोरेगांव विधानसभा में अभियान चलाया। विधायक अतुल भातखलकर ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर जाकर बातचीत की। विधायक योगेश सागर ने कांदिवली पश्चिम-चारकोप विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और मतदाताओं से मुलाकात की और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विधायक मनीषा चौधरी की उपस्थिति में दहिसर विधानसभा में घर-घर चलो अभियान (door-to-door campaign) का शुभारंभ किया गया। विधायक सुनील राणे ने इस अभियान की शुरुआत बोरीवली विधानसभा में की गई। इस अवसर पर चारकोप में स्थानीय निवासियों के घर पर एक चाय समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही मुंबई भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ की ओर से स्थानीय स्तर पर 'घर चलो' अभियान को सफलतापूर्वक लागू किया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी वार्ड अध्यक्ष, कोर महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी, सुपर वॉरियर, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups