मुंबई। प्रॉपर्टी टैक्स इस साल भी नही बढ़ेगा। रेडिरेकनर दर पर हर 5 साल में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने पर राज्य सरकार सोमवार को फैसला ले लेगी जिससे इस साल का प्रॉपर्टी टैक्स (Property tax) नहीं बढ़ेगा। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जानकारी दी कि पिछले साल जितना ही लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा। राज्य सरकार (state government) द्वारा सोमवार को निर्णय लेने के बाद अगले दस दिन में लोगो को बिल भेज दिया जाएगा और पुरानी दर पर वसूली की जाएगी। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते मनपा ने पिछले साल के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स से होने वाली कमाई को 1500 करोड़ घटाकर 4 हजार 500 करोड़ का कमाई होने का अनुमान रखा था। इस साल भी 4950 करोड़ कमाई होने का अनुमान रखा है।
बता दे कि प्रॉपर्टी टैक्स (Property tax) से होने वाली कमाई मनपा की कमाई का मुख्य स्त्रोत में से एक है। प्रॉपर्टी टैक्स शुल्क वसूलने के नियम में हर 5 साल के बाद रेडिरकेनर की दर से टैक्स में बदलाव किया जाता है। रेडीरेकनर की दर से टैक्स वसूलने में वर्ष 2020 में बदलाव होना चाहिए था लेकिन यह समय कोरोना काल होने के कारण नही निर्णय हो पता।राज्य सरकार 2020 से 2022 तक लोगो की कोरोना काल में परेशानी को देखते हुए प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढाने का निर्णय लिया गया। राज्य सरकार 2023 में भी कोई निर्णय नहीं ले पाई।जिसके चलते मनपा प्रशासन इस साल नवंबर महीने तक प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भी नही दे पाई थी। मनपा ने दिसंबर महीने में नए रेड़ीरेकनर दर से प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजा तो राजनीतिक पार्टियों द्वारा विरोध होने लगा और मनपा को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जनकेकारी दी कि राज्य सरकार सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में 2024 मार्च आखिरी तक एक और साल के लिए नया दर लागू नहीं करने का निर्णय लेगी।राज्य सरकार के निर्णय के बाद मनपा मुंबई के लोगो को अगले दस दिन में प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजेगी और पिछले साल जितना प्रॉपर्टी टैक्स वसूलेगी।मनपा द्वारा बिल नही भेजने और नया रेडीरेकनर लागू नहीं कर पाने के कारण पिछले साल 6 हजार करोड़ कमाई का लक्ष्य घटाकर 4 हजार 500 कर दिया था
दिसंबर आखिरी तक मात्र 700 करोड़ की वसूली हो पाई थी। राज्य सरकार के निर्णय के बाद मनपा अगले तीन महीने में अपने लक्ष्य को पूरा करने पर जोर देगी। मनपा आयुक्त ने वर्ष 2024 25 में भी प्रॉपर्टी टैक्स से कमाई का 4950 करोड़ का लक्ष्य रखा है।
यह साल चुनावी साल बीतने के बाद अगले साल नई दर पर होगा निर्णय
यह साल लोकसभा चुनाव से लेकर विधान सभा और मनपा चुनाव भी कराया जाएगा। यह साल से लेकर अगले साल फरवरी तक सभी चुनाव पूरा कर लिए जाने के बाद नया दर लागू करना मनपा अधिकारियो के लिए आसान होगा।अभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी फायदा लेने के लिए टैक्स में बढ़ोत्तरी का विरोध करेंगी। मनपा चुनाव खत्म होते ही प्रॉपर्टी टैक्स नई रेड़ीरेकनर दर से वसूल करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 03 , 2024, 08:31 AM