एक ठेकेदार पर होगी कचरा उठाने से सफाई करने की ज़िम्मेदारी
मुंबई। कचरा मुंबई के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। रोजाना मुंबई में 6700 मैट्रिक टन कचरा निकलता है। कचरे का वर्गीकरण नही हो पाना बड़ी समस्या है। मुंबई महानगर पालिका की इसी के चलते स्वच्छता रैंकिंग हर साल नीचे गिरती जा रही है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने जोर दे कर कहा कि मनपा अब घर घर जाकर कचरा उठाएगी जिससे कचरे के वर्गीकरण की समस्या दूर होगी ही साथ ही पूरी तरह से कचरे को लेकर डंपिंग ग्राउंड पर ही निर्भर रहने की समस्या दूर करेगी।गिला कचरा और सूखा कचरा अलग कर उसका निपटान किया जाएगा जिससे कचरा की समस्या तो दूर होगी मनपा का स्वच्छता का दर्जा भी सुधरेगा।
उल्लेखनीय है कि मुंबई मनपा रोजाना लोगो के घर से जमा हुए 6 हजार 700 मैट्रिक टन कचरा उठाकर अपने डंपिंग ग्राउंड पर फेकती है। कचरा का निस्तारण नहीं हो पाने से डांपिंग ग्राउंड भरते जा रहे है।मुलुंड डांपिग ग्राउंड पहले ही बंद कर दिया गया है। देवनार की क्षमता भी खत्म हो चुकी है।अब नौबत आ गई है कि मुंबई का कचरा मुंबई के बाहर अंबरनाथ अथवा तलोजा में ले जाने की योजना है।जिसका स्थानीय स्तर पर बड़ा विरोध हो रहा है।कचरा का वर्गीकरण नही किया जाता तब तक कचरा की समस्या को दूर नही किया जा सकता है।मनपा कचरे से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया है उसके लिए गिला कचरा और सूखा कचरा अलग अलग किया जाना जरूरी है। मनपा ने इसी के चलते 1 अप्रैल से लोगो के घर घर जाकर कचरा उठाएगी । लोगो को गिला और सूखा कचरा अलग अलग रखने के लिए मजबूर किया जाएगा जिससे डंपिंग ग्राउंड (dumping ground) पर पड़ने वाले भार को कम किया जा सके और कचरे की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। मनपा आयुक्त ने कहा कि 1 अप्रैल से मनपा लोगो के घर से घर कचरा उठाएगी। मनपा कचरा उठाने से लेकर परिसर की साफ सफाई तक की ज़िम्मेदारी एक ही ठेकेदार को सौंपेगी। मनपा आयुक्त का कहना है कि इससे कचरे का वर्गीकरण तो होगा ही साथ डंपिंग ग्राउंड पर जाने वाला भार भी कम होगा ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 03 , 2024, 08:01 AM