राम मंदिर बनने से आडवाणी का सपना साकारः शिंदे

Sat, Feb 03 , 2024, 07:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा पर दी बधाई
महानगर संवाददाता
मुंबई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न (Bharat Ratna) प्रदान किए जाने की घोषणा पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने खुशी प्रकट की है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए कहा कि अखंड भारत का सपना देखने वाले भारत के सुपुत्र को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) प्रदान करने का निर्णय बेहद खुशी की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त आडवाणी जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यों और राजनीति के लिए समर्पित कर दिया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने का उनका सपना साकार हो गया। इस मंदिर के लिए उनके प्रयास, रथयात्रा का नेतृत्व जैसी बातें उनकी प्रभावी नेतृत्व शैली का उदाहरण है।
 
एक मजबूत व्यक्तित्व का सम्मान फडणवीस  
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और हमारे वरिष्ठ नेता, मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा एक मजबूत व्यक्तित्व का वास्तविक सम्मान है। लालकृष्ण आडवाणी ने एक मजबूत गृह मंत्री के रूप में लौह पुरुष के रूप में देश की सेवा की। विशेषकर श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने राजनीति में लगभग 6 दशक बिताए। वह न केवल बेदाग व्यक्तित्व हैं, बल्कि उन्होंने देश सेवा में भी अहम भूमिका निभाई है। उपमुख्यमंत्री ने भी कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से खुशी है कि उन्हें भारत रत्न की उपाधि देने की घोषणा की गई है।

देश के विकास में बहुमूल्य योगदान अजित पवार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए कहा कि भारत के उपप्रधानमंत्री, पूर्व गृह मंत्री के रूप में आडवाणी का काम महत्वपूर्ण है। उन्होंने देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में निर्भीकता और दृढ़ता से अपनी राय रखी। उन्होंने देश के समग्र विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है।

केंद्र सरकार का सही फैसलाः शरद पवार
राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के केंद्र के फैसले पर खुशी जताई है।  पवार ने कहा कि वे और लालकृष्ण आडवाणी अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं को मानते हैं, लेकिन वह अच्छे भाजपा नेता के साथ-साथ एक अच्छे सांसद और केंद्रीय मंत्री भी थे। राकांपा संस्थापक ने कहा कि आडवाणी ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups