Iqbal Singh Chahal: मुंबई के बाहर मरीजों से अधिक शुल्क की घोषणा होते ही शुरू हुआ विरोध

Fri, Feb 02 , 2024, 07:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने मुंबई के बाहर से आने वाले मरीजों से अतिरिक्त शुल्क लिए जाने की घोषणा की है। मनपा आयुक्त की इस घोषणा के साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने कहा कि मुंबई के बाहर से आने वाले मरीजों से अतिरिक्त शुल्क लेने का निर्णय को मरीजों का अपमान बताया। और इस तरह के कृत्य को आक्षेपार्ह और अन्याय कारक ठहराते हुए भाजपा का मनपा के इस निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शेलार ने कहा मनपा ने इस तरह का निर्णय वापस नहीं लेती तो भाजपा इसका जमीनी स्तर पर विरोध करेगी और सरकार से इस तरह के निर्णय लेने पर रोक लगाने का निर्देश देगी। भाजपा के विरोध के साथ साथ कांग्रेस के पूर्व विरोधी पक्ष नेता रविराजा (Ravi Raja) ने भी मनपा के इस निर्णय का विरोध जताया और कहा कि मरीजों को इस तरह का अपमान सहा नही जा सकेगा।मरीज कोई देश या प्रांत के नही होते उनकी परेशानी ईलाज के लिए मजबूर करती है। समाजवादी पार्टी के पर्व नगरसेवक और विधायक रईस शेख ने मनपा के बाहरी मरीजों से अतिरिक्त शुल्क वसूली के निर्णय को अहंकारी बताते हुए मरीजों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। रईस शेख ने कहा कि मनपा ने अपना निर्णय नहीं लिया तो सड़क पर उतरकर विरोध जताया जाएगा। मनपा में लगातार 9 साल विरोधी पक्ष नेता रहे भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने मनपा आयुक्त के बाहरी मरीजों से अतिरिक्त शुल्क वसूलने के निर्णेय को आयुक्त की दिमाग खराब होने  की उपज बताया। उन्होंने  कहा कि मरीज को किसी तरह भेदभाव किए बिना उनका इलाज करना एक धर्म है किसी की जान के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के पास शिकायत करने की बात कहते हुए सरकार से इस तरह के निर्णय को वापस लेने के दबाव डालने की बात कही ।राजहंस सिंह ने कहा एम एम आर रीजन मतलब थाना से भी कोई मरीज आया तो उसका इलाज के अतिरिक्त शुल्क लेना महाराष्ट्र की जनता के साथ अन्याय कारक बताया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups