महानगर संवाददाता
मुंबई। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार रात नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की। चर्चा है कि आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। हालांकि फडणवीस ने अगले दिन शुक्रवार को मीडिया से कहा कि यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई थी।
महाराष्ट्र से राज्यसभा की रिक्त होने वाली 6 सीटों के लिए 27 फरवरी को होंगे। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के रूप में कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अंतिम मुहर दिल्ली में लगेगी। महाराष्ट्र से राज्यसभा में भाजपा से 3, शिंदे गुट, अजित पवार गुट और कांग्रेस से 1-1 प्रत्याशी के राज्यसभा पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार भाजपा चौथी सीट पर प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरुवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान विभिन्न दलों से गठबंधन, सीट शेयरिंग कब तक होनी चाहिए, इन सभी बातों पर चर्चा हुई। फडणवीस ने कहा कि इससे अलग चर्चा नहीं हुई। जेपी नड्डा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अक्सर उनसे मुलाकात होती रहती है। उनसे लोकसभा चुनाव के बारे में दिशा-निर्देश लेने के लिए यह बैठक हुई। भाजपा के गांव चलों अभियान पर फडणवीस ने कहा कि पार्टी पहले भी ऐसा अभियान चला चुकी है। अब फिर यह अभियान शुरू किया जा रहा है। ये देश में एक रिकॉर्ड होगा, जब किसी भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का सपना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारा संपर्क होना चाहिए। इसी लक्ष्य को हासिल करने का हम प्रयास कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 02 , 2024, 07:38 AM