मुंबई। चेंबूर के सिदार्थ नगर कॉलोनी में गुरुवार की आधी रात एल पी जी गैस सिलेंडर (Gas cylinder) में हुए रिसाव से आग (fire) लग गई। आग की घटना में 9 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को मनपा के राजावाडी, सायन, शताब्दी और प्राइवेट मानेक अस्पताल (Manek Hospital) में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगो में 5 की हालत गंभीर है जबकि एक को ईलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार चेंबूर पूर्व में जैन मंदिर के पास सिदर्थ कालोनी में गुरुवार की रात लगभग 12 के दरम्यान घर में रखे एल पी जी गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। जिस समय आग लगी घर के सभी व्यक्ति सो चुके थे जिससे गैस रिसाव से लगी आग की जानकारी उन्हें देरी से पता चला। उन्हे जानकारी लगने तक आग तेजी से फैल चुकी थी।आग की घटना में 9 लोग झुलस गए थे।आग झुलसे 6 लोगो को राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 1 मरीज को सायन एक को निजी मानेक अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक व्यक्ति को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया।शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराए गए संदीप जाधव 42 को मलहम पट्टी कर घर जाने दिया गया। राजावाडी अस्पताल में भर्ती संगीता गायकवाड 55, 20 से 30 प्रतिशत झुसली है। जितेंद्र कांबले 46 लगभग 40 प्रतिशत झुलसा है।यशोदा गायकवाड 56 साल की लगभग 60 प्रतिशत झुलस गई है।नर्मदा गायकवाड 60 साल की लगभग 40 प्रतिशत झुलसी है रमेश गायकवाड 56 साल के लगभग 60 प्रतिशत झुलसे है वही श्रेयश सोन कांबले 17 साल को चोट आई है यह सभी राजावाडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। राजवाड़ी में भर्ती 6 घायलों में 5 की हालत नाजुक बनी हुई है। सायन अस्पताल में भर्ती श्रेया गायकवाड 40 साल 40 प्रतिशत झुलस गई है और मानेक अस्पताल में भर्ती वृषभ गायकवाड 23 साल 30 प्रतिशत झुलस गया है लेकिन डॉक्टरों ने वृषभ की हालत स्थिर बताई। आग लगी घटना स्थल पर दो घर सिलेंडर फटने के कारण पूरी तरह टूट गए है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 02 , 2024, 05:26 AM