मनपा आयुक्त कल खोलेंगे मुंबई की जनता के लिए पिटारा

Thu, Feb 01 , 2024, 07:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पिछले साल के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़ने की संभावना
मुंबई।
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) शुक्रवार को मुंबई की जनता के लिए अपना पिटारा खोलेंगे। मनपा आयुक्त का लगातार यह चौथा बजट होगा। आयुक्त मनपा प्रशासक के रूप में अपना दूसरा बजट पेस करेंगे। मनपा आयुक्त मुंबई की जनता पर किसी तरह का टैक्स (tax) का अतिरिक्त बोझा न डालते हुए लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर देंगे। चहल मनपा का आय स्रोत बढ़ाने के लिए इस बजट में कई नए बदलाव करेगे जिससे मुंबई मनपा की कमाई पर असर पड़ेगा। यह साल वैसे भी चुनावी साल होने के कारण मनपा आयुक्त का बजट लोकलुभावन ही रहने वाला है।

बता दे कि  इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) मनपा आयुक्त का पदभार कोरोना काल में संभाला । दो साल तक कोरोना से लड़ाई लड़ने के साथ साथ मुंबई के लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।कोस्टल रोड ,मुलुंड गोरेगांव लिंक रोड हो यहा तक कि मुंबई के बाहर दहिसर से भाइंदर तक का सड़क मार्ग बनाना और भिवंडी में  जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन के पास सड़क बनाना जैसे कामों को पूरा करने से लेकर बारिश के समय मुंबई में हर साल होने वाले बाढ़ की स्थिति से परेशानी को दूर करने पर कई महत्त्व पूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा किया और कई चल भी रहे है।इसी तरह मुंबई शहर को गढ्ढा मुक्त करने से लेकर स्वास्थ्य सुविधा लोगो के घर तक पहुचाने ने का काम स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे दवाखाना योजना के मार्फत पूरा किया। मनपा आयुक्त ने अब लोगो को जीरो प्रिस्पीकशन पॉलिसी लाने की भी योजना है जिसकी घोषणा इस बजट में मुख्य रूप से होगी जिससे लोगो को इलाज़ के लिए बाहर की दवाओ पर नही पैसा खर्च करना पड़ेगा। मनपा आयुक्त मनपा की होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा अब मुंबई के लोगो पर खर्च कर रहें है जबकि कुछ साल पूर्व तक कुल कमाई का  बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन आदि पर खर्च होता था।पिछले 7 साल का मनपा बजट देखे तो  कुल कमाई का प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च को दोगुना पहुंचा दिया गया है जिसमे पिछले 4 साल में अधिक परिणाम दिखाई दिया जिससे मुंबई के लोगो को अच्छी सुख सुविधा उपलब्ध हो रही है। कोरोना की लड़ाई लड़ने के बावजूद मनपा आयुक्त ने मुंबई की जनता को सुख सुविधा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।मनपा आयुक्त आज के बजट में पिछले बजट के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक का बजट पेस करने की उम्मीद है जिसमे प्रोजेक्ट पर पिछले साल कुल का 52 प्रतिशत से बढ़ाकर 55  प्रतिशत तक ले जाने की उम्मीद है। मनपा का इस साल का बजट 56 हजार करोड़ के पार जाने की उम्मीद जताई गई है ।

पिछले 5 साल  बजट का लेखा जोखा

साल  कुल बजट करोड़ प्रोजेक्ट पर खर्च करोड़ प्रतिशत 
2019-20 22435 7568.70-29%
2020-21 23746 8237.13 -28%
2021-22 38922  2535.47-35%
2022-23  45054 20858.87 -48%
2023-24 52619 27247.80-52%

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups